Uttarkashi Cloudburst: उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से हुई भयंकर तबाही, रेस्क्यू जारी

Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मची है। यहां दर्जनों घर बह गए। स्थानीय प्रशासन बचाव के लिए रवाना हो गया है। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी इस घटना पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं। उत्तराखंड के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मची है। यहां दर्जनों घर बह गए। स्थानीय प्रशासन बचाव के लिए रवाना हो गया है। यह घटना बड़कोट के पास की है। बादल फटने के कारण पहाड़ का मलबा गाँव में घुस आया। धराली खीर गढ़ में जलस्तर बढ़ने से धराली बाजार क्षेत्र में नुकसान की खबर है।

Written By :

SK Sharma

Updated

August 5, 2025

Uttarkashi Cloudburst

Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मची है। यहां दर्जनों घर बह गए। स्थानीय प्रशासन बचाव के लिए रवाना हो गया है। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी इस घटना पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं।

उत्तराखंड के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मची है। यहां दर्जनों घर बह गए। स्थानीय प्रशासन बचाव के लिए रवाना हो गया है। यह घटना बड़कोट के पास की है। बादल फटने के कारण पहाड़ का मलबा गाँव में घुस आया। धराली खीर गढ़ में जलस्तर बढ़ने से धराली बाजार क्षेत्र में नुकसान की खबर है।

Uttarakhand Cloudburst: 20 होटल तबाह

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम के रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में बादल फटने से भारी तबाही मची है। हर्षिल के पास स्थित इस स्थान पर आई विनाशकारी बाढ़ से लगभग 20 होटल और होमस्टे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई स्थानीय लोगों और मजदूरों के भी दबे होने की आशंका है।

सीएम ने जताया दुख

सीएम पुष्कर धामी ने इस घटना के संबंध में एक्स पर एक पोस्ट में लिखा – ‘उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान की खबर बेहद दुखद और दर्दनाक है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीमें राहत एवं बचाव कार्यों के लिए युद्धस्तर पर लगी हुई हैं। मैं इस संबंध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हूं और स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। मैं ईश्वर से सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूँ।’


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)