UP IAS Transfers: यूपी में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला

UP IAS Transfers: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया। इनमें चार मंडलायुक्त प्रयागराज, बरेली, बस्ती और गोरखपुर भी शामिल हैं। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण विभागों, विकास प्राधिकरणों और निगमों में नए अधिकारियों की नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कहा जा रहा है कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के लिए शासन स्तर पर यह फैसला लिया गया है। इस आदेश के तहत तैनात किए गए सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया

Written By :

SK Sharma

Updated

August 4, 2026

cm-yogi

UP IAS Transfers: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया। इनमें चार मंडलायुक्त प्रयागराज, बरेली, बस्ती और गोरखपुर भी शामिल हैं। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण विभागों, विकास प्राधिकरणों और निगमों में नए अधिकारियों की नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कहा जा रहा है कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के लिए शासन स्तर पर यह फैसला लिया गया है। इस आदेश के तहत तैनात किए गए सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

चार प्रमुख मंडलों को मिले नए मंडलायुक्त

प्रशासकीय बदलाव के तहत शंभू कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से हटाकर बरेली मंडल का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया। PCDF के मैनेजिंग डायरेक्टर वैभव श्रीवास्तव को बस्ती मंडल का कमिश्नर बनाया गया। वहीं डॉ. लोकेश एम. को प्रयागराज मंडल और इन्द्र विक्रम सिंह को गोरखपुर मंडल के नये मंडलायुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख विभागों में महत्वपूर्ण पोस्टिंग

सरकार ने प्रकाश बिंदु को PCF का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है, वहीं संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का MD बनाया गया है। जबकि सौम्या अग्रवाल को उत्तर प्रदेश का नया लेबर कमिश्नर बनाया है। साथ ही भूपेंद्र एस. चौधरी को एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म डिपार्टमेंट का सेक्रेटरी बनाया गया है।

इसके अलावा सतीश पाल को होम डिपार्टमेंट में स्पेशल सेक्रेटरी और डॉ. बलकार सिंह को UPSIDA का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) बनाया गया है। जबकि पुष्प राज सिंह को नोएडा का एडिशनल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (ACEO) बनाया गया है। वहीं अनिल ढींगरा को उत्तर प्रदेश हाउसिंग एंड डेवलपमेंट काउंसिल में हाउसिंग कमिश्नर बनाया गया है। वहीं रवींद्र को स्टेट एग्रीकल्चरल प्रोड्यूस मार्केट काउंसिल का एडिशनल चार्ज सौंपा गया।

इससे पहले 15 IPS अफसरों का हुआ था ट्रांसफर

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इससे पहले 28 जुलाई को 15 IPS अधिकारियों का तबादला किया था। इस फेरबदल में लखनऊ और प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट समेत कई अहम जोन, हेडक्वार्टर और स्पेशल यूनिट्स में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी


(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)