UP Trade Show: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का 25 सितंबर से होगा आगाज, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UP Trade Show: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण का 25 सितंबर से आगाज हो रहा है। यह इवेंट 25 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन करेंगे, जबकि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वहीं प्रशासन ने ट्रेड शो को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। फिलहाल तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अमित शाह करेंगे उद्घाटन बता दें कि उत्तर प्रदेश के औद्योगिक, व्यापार और निर्यात क्षेत्रों को नई वैश्विक पहचान दिलाने

Written By :

SK Sharma

Updated

September 22, 2026

amit-shah

UP Trade Show: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण का 25 सितंबर से आगाज हो रहा है। यह इवेंट 25 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन करेंगे, जबकि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वहीं प्रशासन ने ट्रेड शो को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। फिलहाल तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

अमित शाह करेंगे उद्घाटन

बता दें कि उत्तर प्रदेश के औद्योगिक, व्यापार और निर्यात क्षेत्रों को नई वैश्विक पहचान दिलाने के मकसद से आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 सितंबर से शुरू होने वाले इस पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन करेंगे, जबकि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

यूपी ट्रेड शो में 88 देश होंगे शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेड शो में 600 से ज्यादा इंटरनेशनल खरीदार शामिल होंगे। इस इवेंट में कुल 88 देश और 2,400 एग्जिबिटर हिस्सा लेंगे। यूपी ट्रेड शो के इस एडिशन में छह पार्टनर देश शामिल हैं- जापान, रूस, ऑस्ट्रिया, वियतनाम, बेलारूस और सिंगापुर । अब तक इस एक्सपो के लिए एक लाख से ज्यादा B2B रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और लगातार तैयारी में जुटा हुआ है।

एक ही मंच पर मिलेगा सब कुछ

यह कार्यक्रम राज्य की पारंपरिक उत्पादों, आधुनिक तकनीक, निर्यात क्षमताओं, कृषि-आधारित उद्योगों और उभरते हुए व्यावसायिक क्षेत्रों के साथ-साथ राज्य की औद्योगिक क्षमता को भी उजागर करेगा। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स, IT, डिफेंस और एयरोस्पेस, इलेक्ट्रिक गाड़ियों और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे सेक्टर की भागीदारी उत्तर प्रदेश के उभरते हुए इंडस्ट्रियल और तकनीकी परिदृश्य को उजागर करेगी।

इसके अलावा, टेक्सटाइल और हैंडलूम, ‘टाउन ऑफ एक्सीलेंस’ निर्यातक, वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट और पर्यटन और संस्कृति जैसे क्षेत्रों को भी प्रमुखता दी गई है। इससे उत्तर प्रदेश की पारंपरिक कला और शिल्प से लेकर उसकी अत्याधुनिक औद्योगिक और तकनीकी क्षमताओं तक, सब कुछ एक ही मंच पर देखने को मिलेगा।

UPITS-2026 की मुख्य थीम

इस साल UPITS की मुख्य थीम “अनोखी सोर्सिंग के लिए एक बेहतरीन मंच…” है। इस थीम के जरिए, देश और दुनिया भर के व्यापारियों, निवेशकों, खरीदारों और औद्योगिक समुदाय के लिए उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख सोर्सिंग हब के तौर पर पेश करने पर जोर दिया जा रहा है।

‘इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट’ में आयोजित होगा ट्रेड शो

UPITS-2026 के लिए, ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के ग्राउंड और दूसरी मंजिल पर विभिन्न हॉल में लगभग 36,500 वर्ग मीटर का प्रदर्शनी क्षेत्र बुक किया गया है। भाग लेने वाले औद्योगिक विकास प्राधिकरणों और कॉर्पोरेट संस्थाओं के लिए प्रदर्शनी का लेआउट अंतिम रूप दिया जा चुका है। व्यापार मेले में, कंपनियां, व्यावसायिक संस्थाएं और सरकारी विभाग निर्धारित जोन में अपने उत्पादों, सेवाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे। इससे देश-विदेश के खरीदारों को एक ही जगह पर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग तरह के इंडस्ट्रियल क्लस्टर और उत्पादों के बारे में जानने और बिजनेस के मौकों को तलाशने का मौका मिलेगा।

अंतिम चरण में तैयारियां

गौरतलब है कि इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में एग्जिबिशन का लेआउट तय होने के साथ ही, इस इवेंट की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। 25 से 29 सितंबर तक होने वाला UPITS-2026 एक यादगार इवेंट साबित होगा, जो देश और दुनिया के लोगों के सामने उत्तर प्रदेश की इंडस्ट्रियल, कमर्शियल, सांस्कृतिक और एक्सपोर्ट से जुड़ी खूबियों को पेश करेगा।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)