‘पद्मावती’ के रिलीज से पहले UP पुलिस हुयी अलर्ट, DGP ने बुलाई मीटिंग

लखनऊ– पद्मावती मूवी के रिलीज पर हंगामा होने की आशंका के चलते बुधवार को डीजीपी सुलखान सिंह ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में डीजीपी ने सभी जिले के एसपी-एसएसपी को निर्देश दिया है कि किसी भी जगह हंगामा और उपद्रव ना होने पाए। उन्होंने कहा किसी भी संगठन के सदस्य कानून को हाथ मे नहीं ले सकता।    देश भर में शुक्रवार को पद्मावती मूवी रिलीज होने वाली है। इस दौरान डीजीपी सुलखान सिंह ने पूरे प्रदेश में अर्लट जारी कर दिया है। डीजीपी ने सभी जिले के एसपी-एसएसपी को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी कानून

Written By :

admin

Updated

November 15, 2017

लखनऊ– पद्मावती मूवी के रिलीज पर हंगामा होने की आशंका के चलते बुधवार को डीजीपी सुलखान सिंह ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में डीजीपी ने सभी जिले के एसपी-एसएसपी को निर्देश दिया है कि किसी भी जगह हंगामा और उपद्रव ना होने पाए। उन्होंने कहा किसी भी संगठन के सदस्य कानून को हाथ मे नहीं ले सकता। 

 

देश भर में शुक्रवार को पद्मावती मूवी रिलीज होने वाली है। इस दौरान डीजीपी सुलखान सिंह ने पूरे प्रदेश में अर्लट जारी कर दिया है। डीजीपी ने सभी जिले के एसपी-एसएसपी को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी कानून को हाथ मे लेता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाहीं की जाए। यूपी के सभी आईजी रेंज, एडीजी ज़ोन को भी जिले में निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। इल दौरान एडीजी एलओ आनंद कुमार, आईजी एलओ समेत कई डीजीपी मुख्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।

राजधानी लखनऊ समेत यूपी के बड़े शहरों में बने मल्टीप्लेक्स के बाहर अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी। इसको लेकर अतिसंवेदनशील शहरों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात करने के लिए पीएससी बल भेजा जाएगा।