UP Board Time Table 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2027 में होने वाली हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस साल बोर्ड परीक्षाए 5 फरवरी से शुरू होंगी और 24 फरवरी को खत्म होंगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने सोमवार देर शाम परीक्षा की डेटशीट जारी की। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर टाइम टेबल देख सकते हैं। डेटशीट जारी होने से छात्रों को अपनी तैयारी और परीक्षा की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।
दो शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं
बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षाएं 5 फरवरी को हिंदी विषय के साथ शुरू होंगी। हाई स्कूल की हिंदी और एलिमेंट्री हिंदी की परीक्षाएं पहली शिफ्ट में होंगी, जबकि इंटरमीडिएट की हिंदी और जनरल हिंदी के पेपर दूसरी शिफ्ट में होंगे। बोर्ड ने आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, एग्रीकल्चर और वोकेशनल स्ट्रीम के छात्रों के लिए विषयवार परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया है।
CCTV कैमरों से होगी केंद्रों की निगरानी
UP बोर्ड ने परीक्षाओं को पारदर्शी और नकल-मुक्त तरीके से आयोजित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर खास निगरानी रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत, केंद्रों की निगरानी CCTV कैमरों से की जाएगी और फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए जाएंगे। परीक्षाओं के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। परीक्षा का शेड्यूल जारी होने के साथ, अब छात्रों के पास अपने विषयों की तैयारी की योजना बनाने का मौका होगा।
51 लाख से अधिक छात्र परीक्षा देंगे
यूपी बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए कुल 51,98,000 (51 लाख अठानवे हजार) से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हाई स्कूल के लिए लगभग 27,74,000 (27 लाख चौहत्तर हजार) और इंटरमीडिएट के लिए लगभग 24,24,000 (24 लाख चौबीस हजार) छात्र रजिस्टर्ड हैं।
ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग
ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

