बेकाबू भीड़ ने जेबकतरे को बेरहमी से पीटा

फिरोजाबाद — यूपी के फिरोजाबाद एक जेबकतरे को बेलगाम भीड़ ने बेरहमी से पीटा.बताया जा रहा है कि रोडवेज बस में बैठे शिकोहाबाद के व्यापारी की कथित रूप से जेब काटने के आरोप में भीड़ ने एक आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसे जमीन पर गिराकर जमकर बेल्टों से पीटा. दरअसल घटना शिकोहाबाद के सुभाष तिराहे की है.बताया जा रहा है कि शिकोहाबाद के व्यापारी अजय कुमार किसी काम से बस द्वारा आगरा जा रहे थे इस दौरान बस में बैठे चार जेबकतरों ने उनकी जेब में रखे 16 हजार रुपए निकाल लिए. व्यापारी के आस-पास बैठे लोगों की

Written By :

SK Sharma

Updated

January 29, 2020

फिरोजाबाद — यूपी के फिरोजाबाद एक जेबकतरे को बेलगाम भीड़ ने बेरहमी से पीटा.बताया जा रहा है कि रोडवेज बस में बैठे शिकोहाबाद के व्यापारी की कथित रूप से जेब काटने के आरोप में भीड़ ने एक आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसे जमीन पर गिराकर जमकर बेल्टों से पीटा.

दरअसल घटना शिकोहाबाद के सुभाष तिराहे की है.बताया जा रहा है कि शिकोहाबाद के व्यापारी अजय कुमार किसी काम से बस द्वारा आगरा जा रहे थे इस दौरान बस में बैठे चार जेबकतरों ने उनकी जेब में रखे 16 हजार रुपए निकाल लिए. व्यापारी के आस-पास बैठे लोगों की नजर जब जेबकतरों पर पड़ी तो उन्होंने उन्हें पकड़ने की कोशिश की.हालांकि चार में से तीन तो भाग गए लेकिन एक भीड़ के हत्थे चढ़ गया.

फिर क्या था उस कथित जेबकतरे को पुलिस को सौंपने से पहले ही भीड़ ने उसे बेल्टों से जमकर पीटा. फिरोजाबाद में भीड़ का यह रुख रोंगटे खड़े करने वाला है. बहरहाल पुलिस ने किसी तरह भीड़ से जेब काटने के आरोपी युवक को बचाया और मामले की तफ्तीश में जुट गई.

ऐसा नहीं है कि फिरोजाबाद में इस तरह का यह पहला मामला है, इससे एक दिन पहले भी भीड़ ने एक युवक को चोर बताकर पकड़ लिया था और जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा था. ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या लोगों का भरोसा कानून से उठता जा रहा है जो भीड़ कानून को अपने हाथ में लेने से नहीं चूक रही है.