TMC सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा अध्यक्ष ने किया निलंबित, महिला MP पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी

Parliament Monsoon Session 2026: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी (Kalyan Banerjee) को बड़ा झटका लगा है। उन्हें संसद के पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया। उन पर महिला सांसद के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। इसकी शिकायत लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से की गई थी। वहीं मामले की गंभीरता को देखते कल्याण बनर्जी को निलंबित कर दिया। उधर कल्याण बनर्जी के निलंबन की कार्यवाही पूरी होने के बाद विपक्ष का हंगामा और बढ़ गया, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। दरअसल TMC से अलग हुए

Written By :

SK Sharma

Updated

July 22, 2026

Kalyan Banerjee

Parliament Monsoon Session 2026: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी (Kalyan Banerjee) को बड़ा झटका लगा है। उन्हें संसद के पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया। उन पर महिला सांसद के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। इसकी शिकायत लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से की गई थी। वहीं मामले की गंभीरता को देखते कल्याण बनर्जी को निलंबित कर दिया। उधर कल्याण बनर्जी के निलंबन की कार्यवाही पूरी होने के बाद विपक्ष का हंगामा और बढ़ गया, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

दरअसल TMC से अलग हुए सदस्यों द्वारा बनाई गई नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से कल्याण बनर्जी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल की शिकायत की थी। पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद टेनेटी के अनुरोध पर, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल्याण बनर्जी को मौजूदा मानसून सत्र के बाकी समय के लिए लोकसभा से सस्पेंड करने का प्रस्ताव पेश किया। सदन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसके बाद उन्हें मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। अब वह इस मानसून सेशन की कार्यवाही में सदन में जाकर भाग नहीं ले पाएंगे।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि बुधवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद सदन के अंदर टीएमसी नेता और ममता बनर्जी के वफादार कल्याण बनर्जी की अपनी पार्टी के कुछ पूर्व सहयोगियों और NCPI सांसदों के साथ तीखी बहस हो गई। जिसमें NCPI की महिला सांसद मिताली बाग, शताब्दी रॉय और काकोली घोष दस्तीदार शामिल थीं। ये सभी नेता पहले तृणमूल कांग्रेस में थीं।

आरोप है कि बहस के दौरान कल्याण बनर्जी (Kalyan Banerjee) ने महिला सांसदों के लिए बेहद आपत्तिजनक और अपशब्दों वाली भाषा का इस्तेमाल किया। बढ़ते हंगामे को देखते हुए, विपक्ष के कुछ सांसदों ने दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए हस्तक्षेप किया, जिसके बाद कल्याण बनर्जी सदन (Monsoon Session) से चले गए। इन टिप्पणियों के बाद, कई महिला सांसदों ने कड़ा विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की। इन शिकायतों के आधार पर मामला लोकसभा स्पीकर के ध्यान में लाया गया, जिसके बाद सदन में निलंबन का प्रस्ताव पेश किया गया। हालांकि, इस टकराव की वजह का पता नहीं चल पाया है।

निलंबन के बाद सदन में राजनीतिक माहौल गरमाया

कल्याण बनर्जी के निलंबन के बाद संसद का राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। विपक्षी दल इस कार्रवाई को राजनीतिक नज़रिए से देख रहे हैं, जबकि सत्ताधारी दल इसे सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए जरूरी कदम बता रहा है। संभावना है कि मानसून सत्र के बाकी समय में यह मुद्दा राजनीतिक बहस का मुख्य विषय बना रहेगा। कल्याण बनर्जी के निलंबन की कार्यवाही पूरी होने के बाद विपक्ष का हंगामा और बढ़ गया, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन का तीसरा दिन हंगामें की भेंट चढ़ा

गौरतलब है कि बुधवार को तीसरे दिन मानसून सत्र (Monsoon Session) की कार्यवाही भी हंगामेदार रही। इसके चलते लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद, कई सांसदों और विधायकों ने उनका साथ छोड़ दिया और ‘नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑ इंडिया’ (NCPI) में शामिल हो गए।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)