हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन, CM विजय और एक्ट्रेस तृषा पर विवादित टिप्पणी

Udhayanidhi Stalin Arrested: तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता और DMK यूथ विंग के सचिव उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने मंगलवार को उनके नीलांकरई स्थित घर से हिरासत में लिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और एक्ट्रेस तृषा के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए उनके खिलाफ दर्ज एक मामले के संबंध में की गई। पुलिस ने एक FIR भी दर्ज की है। सोमवार को उनकी रैली में एक्ट्रेस तृषा के खिलाफ विवादित नारे लगाए गए थे। स्टालिन के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज दरअसल तमिलनाडु पुलिस ने सोमवार को तंजावुर में डीएमके के विरोध

Written By :

SK Sharma

Updated

August 4, 2026

udhayanidhi-stalin

Udhayanidhi Stalin Arrested: तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता और DMK यूथ विंग के सचिव उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने मंगलवार को उनके नीलांकरई स्थित घर से हिरासत में लिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और एक्ट्रेस तृषा के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए उनके खिलाफ दर्ज एक मामले के संबंध में की गई। पुलिस ने एक FIR भी दर्ज की है। सोमवार को उनकी रैली में एक्ट्रेस तृषा के खिलाफ विवादित नारे लगाए गए थे।

स्टालिन के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज

दरअसल तमिलनाडु पुलिस ने सोमवार को तंजावुर में डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान की गई टिप्पणियों के संबंध में तमिलनाडु वेट्टी कझगम (TVK) की महिला विंग की शिकायत के आधार पर उदयनिधि के खिलाफ IT एक्ट की धाराओं सहित छह धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। FIR में उदयनिधि स्टालिन पर एक महिला की गरिमा का अपमान करने, शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करने, अलग-अलग ग्रुप के बीच दुश्मनी बढ़ाने, आपराधिक साजिश रचने और आपराधिक धमकी देने जैसी धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

उन पर तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम, 2002 और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) एक्ट की धारा 67 के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। उधर केस फाइल होने के तुरंत बाद, DMK ने उदयनिधि को गिरफ्तारी से बचाने के लिए मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हालांकि जज ने दोपहर बाद अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति व्यक्त की।

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल यह विवाद सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में भाषण देते हुए उदयनिधि स्टालिन ने पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और राज्य सरकार पर निशाना साधा। अपने भाषण के दौरान, उदयनिधि ने कावेरी डेल्टा में पानी की बिगड़ती स्थिति का जिक्र किया और सवाल किया कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि सत्ता में होते तो क्या नदियां सूख जातीं। इस बीच, भीड़ में से कुछ लोगों ने अभिनेत्री तृषा का नाम लेकर नारे लगाए। इसके बाद उदयनिधि ने कथित तौर पर एक आपत्तिजनक डबल-मीनिंग टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।

भाजपा-कांग्रेस ने की आलोचना

वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी पार्टियों और अलग-अलग संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस MP कार्ति चिदंबरम ने भी इस मामले पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि सीनियर पॉलिटिकल लीडर्स को ऐसे कमेंट्स करने से बचना चाहिए। कार्ति चिदंबरम ने कहा, “ऐसे फालतू और गैर-जरूरी कमेंट्स से बचना चाहिए। यह कमेंट पूरी तरह से टाला जा सकता था।” तमिलनाडु BJP के चीफ स्पोक्सपर्सन नारायणन तिरुपति ने कमेंट्स को अश्लील और शर्मनाक बताया और उदयनिधि की गिरफ्तारी की मांग की। BJP लीडर खुशबू सुंदर ने कहा कि उन्हें एक्ट्रेस त्रिशा से बिना शर्त पब्लिक में माफी मांगनी चाहिए।

TVK ने दर्ज कराई शिकायत

विवाद के बाद उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ TVK की महिला विंग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके आधार पर पुलिस मंगलवार सुबह उनके चेन्नई स्थित घर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उदयनिधि स्टालिन मुस्कुराते हुए दिखे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने गिरफ्तारी को “मजाक” बताया और कहा कि वह कानूनी तौर पर केस लड़ेंगे।

DMK कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

उधर जैसे ही उदयनिधि स्टालिन की हिरासत की खबर फैली, वैसे ही भारी संख्या में DMK कार्यकर्ता घर के बाहर जमा हो गए और उदयनिधि के समर्थन में नारे लगाने लगे। वहीं कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा कड़ी कर दी गई।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी


(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)