बुलंदशहर में एक और छात्रा की लूटी गई अस्मत, एमएमएस वायरल

बुलंदशहर–यूपी के बुलंदशहर में इंटर की छात्रा से पहले दो युवकों ने गैंगरेप किया और फिर उसका एमएमएस बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता अपने घर से नहीं निकल पा रही है और न ही स्कूल जा पा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। बुलंदशहर के ही एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 12वीं क्लास की छात्रा जिसके साथ उसके ही प्रेमी के दो दोस्तों ने उसके साथ रेप किया और फिर उसका एम

Written By :

admin

Updated

July 31, 2019

बुलंदशहर–यूपी के बुलंदशहर में इंटर की छात्रा से पहले दो युवकों ने गैंगरेप किया और फिर उसका एमएमएस बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता अपने घर से नहीं निकल पा रही है और न ही स्कूल जा पा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। बुलंदशहर के ही एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 12वीं क्लास की छात्रा जिसके साथ उसके ही प्रेमी के दो दोस्तों ने उसके साथ रेप किया और फिर उसका एम एम एस बना छात्रा की छोटी बहन को हवस का शिकार बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगे। मगर जब पीड़िता ने मामले का विरोध किया तो दोनों युवकों ने पीड़िता का एम एम एस सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की मां की माने तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वह कहीं का मुंह दिखाने के लायक नहीं रही और पिछले 3 दिन से घर से भी नहीं निकल पा रहे हैं। 

दहशतजदा परिवार को दबंग आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने का दावा कर रही है।