आज श्रीलंका के खिलाफ सीरीज फतह करने उतरेंगे भारत के धुरंधर, ये होगी भारत की संभावित प्लेइंग-11

आज धर्मशाला में भारत के धुरंधर श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के ही आज के मैच में मैदान पर उतर सकती है। क्योंकि भारत ने लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में श्रीलंका को 62 रनों से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना लिया है। वही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इसमें कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहेंगे। ये दोनों खिलाड़ी करेंगे ओपनिंग: बता दें कि लखनऊ में खेले गए पहले

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

February 26, 2022

आज धर्मशाला में भारत के धुरंधर श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के ही आज के मैच में मैदान पर उतर सकती है। क्योंकि भारत ने लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में श्रीलंका को 62 रनों से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना लिया है। वही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इसमें कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहेंगे।

ये दोनों खिलाड़ी करेंगे ओपनिंग:

बता दें कि लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में श्रीलंका के खिलाफ भारत के धुरंधरों ने कमाल का प्रदर्शन किया और सीरीज में 1-0 बढ़त बना ली है। दूसरी तरफ आज के मैच में भी कप्तान रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग कर एक बेहतरीन पारी खेल सकते हैं। वहीं तीसरे नंबर श्रेयस अय्यर का बल्लेबाजी के लिए आना तय है। क्योंकि उन्होंने पहले मैच में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 52 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

इन खिलाड़ियों को मिडिल ऑर्डर में मिल सकता है मौका:

दरअसल, पहले टी20 मैच में दीपक हुड्डा को प्रदर्शन करने का मौका नही मिला। ऐसे में नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते है। तो नबंर पांच पर संजू सैमसन खेल सकते हैं, क्योंकि संजू हमेशा से ही बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर टीम में नंबर 6 पर मोर्चा सम्हालेंगे।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वेंकटेश अय्यर, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11

श्रीलंका की एकादश: प्रथुम निशंका,कामिल मिसरा, चरिथ असलंका,दिनेश चांदीमल(विकेटकीपर),जनिथ लियांगे, दसुन शनाका(कप्तान),  चमिका करुणारत्ने,दुष्मंथा चमीरा, लहिरू कुमारा, जैफरी वांडरसे, प्रवीण जयाविक्रमा।

 

भी पढ़ें..6 साल की मासूम का चलती ट्रेन में युवक ने बेरहमी से किया रेप, देखते ही मां ने किया ऐसा काम

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)