पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन

0 18

नई दिल्ली– भारत के पूर्व कैबिनेट सचिव और पूर्व चुनाव आयुक्त टी एन शेषन का रविवार रात 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांस ली। राजीव गांधी के कार्यकाल में वो कैबिनेट सचिव रहे थे।

Related News
1 of 42

पूर्व चुनाव आयुक्त का स्वास्थ्य पिछले कुछ वर्ष से ठीक नहीं था। दिल का दौरा पड़ने से रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनका निधन हो गया। शेषन बढ़ती उम्र के कारण पिछले कुछ वर्ष से सिर्फ अपने आवास पर रह रहते थे। उनका बाहर आना-जाना लगभग ना के बराबर हो गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएन शेषन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, टीएन शेषन एक उत्कृष्ट सिविल सेवक थे। उन्होंने अत्यंत परिश्रम और निष्ठा के साथ भारत की सेवा की। चुनावी सुधारों के प्रति उनके प्रयासों ने हमारे लोकतंत्र को मजबूत और अधिक सहभागी बनाया है। उनके निधन का दुख है। ओम शांति।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...