टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में सभी आरोपियों पर मुंबई पुलिस ने लगाया मकोका

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ ‘महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट’ यानी MCOCA की सख्त धाराओं को लागू किया है। इससे पहले, यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट (हथियार कानून) के तहत दर्ज किया गया था। टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।म सभी आरोपियों पर लगा मकोका इससे पहले मुंबई पुलिस ने MCOCA लगाने के लिए सक्षम प्राधिकारी से अनुमति मांगी

Written By :

SK Sharma

Updated

October 27, 2026

Tiger Shroff Firing

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ ‘महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट’ यानी MCOCA की सख्त धाराओं को लागू किया है। इससे पहले, यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट (हथियार कानून) के तहत दर्ज किया गया था। टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।म

सभी आरोपियों पर लगा मकोका

इससे पहले मुंबई पुलिस ने MCOCA लगाने के लिए सक्षम प्राधिकारी से अनुमति मांगी थी। मंगलवार को मंजूरी मिलने के बाद, सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका की तीन धाराएं जोड़ दी गईं। मुंबई पुलिस के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, DCB CID CR नंबर 143/26 में ‘महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम’ (MCOCA), 1999 लागू किया गया है। यह मामला 19 अक्टूबर 2026 को ‘भारतीय न्याय संहिता’ (BNS) की धाराओं 109(1) और 3(5), तथा ‘आर्म्स एक्ट’ (आयुध अधिनियम) की धाराओं 3 और 25 के तहत दर्ज किया गया था। यह कार्रवाई 27 अक्टूबर 2026 को मकोका की धारा 23(1)(a) के तहत सक्षम प्राधिकारी से अनुमति मिलने के बाद की गई।

18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर हुआ था हमला

फायरिंग की यह घटना 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से लौट रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने उनकी कार पर 5-6 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। अभिनेता बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को चोटें आईं। घटना के बाद, मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्धों की तलाश में सोनीपत (हरियाणा) और दिल्ली सहित कई जगहों पर छापेमारी की।

10 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। शुरुआती गिरफ्तारियों में रेहान उर्फ सुक्का, फूल सिंह और ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन शामिल हैं। पुलिस का आरोप है कि इन लोगों ने फायरिंग की घटना में भूमिका निभाई थी। सभी आरोपियों की क्या भूमिका थी और उनके बीच किस तरह के संबंध हैं, इसकी जांच की जा रही है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि कुछ लोगों ने हमलावरों को हथियार उपलब्ध कराने में मदद की थी।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस्तेमाल किए गए हथियार कहां से आए, आरोपियों के बीच किस तरह की बातचीत हुई थी और इस घटना में हर व्यक्ति की क्या भूमिका थी। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित का नाम भी सामने आया है। अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। फिलहाल टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और इस घटना में उन्हें गोली नहीं लगी है।


ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)