मेरठःयुवक ने सगे भाई की हत्या कर शव जलाया, भतीजी से था प्रेम प्रसंग

मेरठ –उत्तर प्रदेश मेरठ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आने से सनसनी फैल गई। यहा के रिठानी गांव में एक कलयुगी चाचा ने खून के रिश्ते को तार-तार करते हुए अपने ही सगे भाई को मौत के घाट उतार दिया। मामला भतीजी से प्रेम प्रसंग के चलते हुए विवाद को लेकर था। जब युवती के पिता ने इसका विरोध किया तो सगे भाई ने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल मामला मेरठ परतापुर थाना क्षेत्र के गांव रिठानी का है आरोप है कि आशीष ( 42 वर्ष ) की लड़की दीपा का अपने

Written By :

admin

Updated

December 29, 2018

मेरठ –उत्तर प्रदेश मेरठ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आने से सनसनी फैल गई। यहा के रिठानी गांव में एक कलयुगी चाचा ने खून के रिश्ते को तार-तार करते हुए अपने ही सगे भाई को मौत के घाट उतार दिया।

मामला भतीजी से प्रेम प्रसंग के चलते हुए विवाद को लेकर था। जब युवती के पिता ने इसका विरोध किया तो सगे भाई ने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया।

दरअसल मामला मेरठ परतापुर थाना क्षेत्र के गांव रिठानी का है आरोप है कि आशीष ( 42 वर्ष ) की लड़की दीपा का अपने सगे चाचा अजय से अवैध सम्बंध थे, जिसका विरोध अक्सर आशीष करता था। पहले भाई कई बार अपने भाई अजय और अपनी बेटी को समझाया जिसके बाद से ही बेटी दीपा व चाचा अजय ने आशीष को रास्ते से हटाने की ठान ली थी । 

वहीं आज मौका देख कर दीपा और अजय ने पहले आशीष को मौत के घाट उतारा उसके बाद घर के सामने खाली प्लॉट में उसे जला दिया, वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने जले हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट है, हालांकि अभी कोई गिरफ्तारी नही हो पाई है । उधर मामले में आरोपी भाई और मृतक की बेटी फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही हैं ।

(रिपोर्ट-सागर कुशवाहा,मेरठ)