The Paradise Teaser: ‘द पैराडाइज’ का दमदार टीजर जारी, एक्शन के मामले में ‘KGF’ और ‘पुष्पा’ का भी बाप

The Paradise Teaser: साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। टीजर जबरदस्त एक्शन से भरपूर है। यह पैन-इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसके दमदार टोन, शानदार विजुअल्स और जबरदस्त डायलॉग्स वाले अनाउंसमेंट वीडियो ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली थी। अब, मेकर्स ने टीजर रिलीज करके फैन्स का उत्साह और बढ़ा दिया है। ‘द पैराडाइज’ में ‘नैचुरल स्टार’ नानी मुख्य भूमिका में हैं और इसे मशहूर फिल्ममेकर श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। एक्शन से भरपूर टीजर बता दें कि सारेगामा म्यूजिक की तरफ से ‘द

Written By :

SK Sharma

Updated

August 7, 2026

The Paradise Teaser

The Paradise Teaser: साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। टीजर जबरदस्त एक्शन से भरपूर है। यह पैन-इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसके दमदार टोन, शानदार विजुअल्स और जबरदस्त डायलॉग्स वाले अनाउंसमेंट वीडियो ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली थी। अब, मेकर्स ने टीजर रिलीज करके फैन्स का उत्साह और बढ़ा दिया है। ‘द पैराडाइज’ में ‘नैचुरल स्टार’ नानी मुख्य भूमिका में हैं और इसे मशहूर फिल्ममेकर श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है।

एक्शन से भरपूर टीजर

बता दें कि सारेगामा म्यूजिक की तरफ से ‘द पैराडाइज’ का टीजर गुरुवार शाम 6:30 बजे रिलीज किया गया। अगर आप ‘KGF’ और ‘पुष्पा’ जैसी फिल्मों के एक्शन सीन से प्रभावित हुए थे और उन्हें जबरदस्त मानते थे, तो ‘द पैराडाइज’ का टीजर आपको हैरान कर देगा। फिल्म में खून पानी की तरह बहता है। फिल्म का 1.42 मिनट का टीजर पूरी तरह से एक्शन से भरपूर है। टीजर शुरू से आखिर तक जबरदस्त एक्शन और ड्रामा से भरा हुआ है। श्रीकांत ओडेला एक झुग्गी-बस्ती की पृष्ठभूमि पर बनी एक भव्य लेकिन रॉ (raw) दुनिया की झलक दिखाते हैं।

राघव-नानी का खतरनाक अवतार

टीजर में ‘नैचुरल स्टार’ नानी एक दमदार और खूंखार अवतार में दिख रहे हैं। इसमें एक्टर नानी को लंबे बालों में दो चोटी के साथ नाक में नथ डाले हुए देखा जा सकता है, जबकि राघव जुयाल एक खतरनाक विलेन के तौर पर नजर आ रहे हैं। जिससे लग रहा है कि फिल्म में दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। टीजर के शानदार विजुअल्स, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और कहानी से लगता है कि यह फिल्म एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। साथ ही, मेकर्स ने टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया है।

कब होगी रिलीज होगी फिल्म

‘द पैराडाइज’ अपने प्रमोशनल कंटेंट से पहले ही नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म के गाने ‘आया शेर’ को YouTube पर 200 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है और 1.8 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है; Instagram पर हजारों रील्स बनी हैं, जिनमें फैन्स नानी के लुक और उनके सिग्नेचर हुक स्टेप को रीक्रिएट कर रहे हैं।

फिल्म ‘द पैराडाइज’ की रिलीज की बात करें तो इसे SLV सिनेमाज के बैनर तले बनाया गया है और यह 24 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म आठ भाषाओं – हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में बड़े पैमाने पर रिलीजी की जाएगी। जबकि फिल्म की स्टार कास्ट में कई दिग्गज अभिनेता नजर आएंगे।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी


(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)