IND vs SL: भारत को झटका ! कप्तान शुभमन गिल को लगी चोट, मैच से बाहर

IND vs SL XI Warm-Up Match: श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत के तय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) चोट के कारण वॉर्म-अप मैच से बाहर हो गए हैं। वे आगे खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला उनकी फिटनेस रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। लेकिन इस मेडिकल अपडेट के सामने आने के बाद श्रीलंका दौरे की शुरुआत से ठीक पहले भारतीय फैंस की चिंताएं बढ़ गई है। कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच तीन दिन का वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट XI

Written By :

SK Sharma

Updated

August 7, 2026

shubhman-gill

IND vs SL XI Warm-Up Match: श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत के तय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) चोट के कारण वॉर्म-अप मैच से बाहर हो गए हैं। वे आगे खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला उनकी फिटनेस रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। लेकिन इस मेडिकल अपडेट के सामने आने के बाद श्रीलंका दौरे की शुरुआत से ठीक पहले भारतीय फैंस की चिंताएं बढ़ गई है। कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच तीन दिन का वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट XI के कप्तान सोनल दिनुशा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

गिल वॉर्मअप मैच से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर गिल के बारे में जानकारी दी। बीसीसीआई ने कहा, “गुरुवार को भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की रिंग फिंगर में चोट लग गई। एहतियात के तौर पर, वे श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे। BCCI की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।” गिल की चोट ने भारतीय खेमे में चिंता बढ़ा दी है। टीम इंडिया उम्मीद करेगी कि कप्तान गिल की चोट गंभीर न हो।

गिल की जगह केएल राहुल बने कप्तान

चोटिल शुभमन गिल की गैर-मौजूदगी में, अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को प्रैक्टिस मैच के लिए भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है। यह वॉर्म-अप मैच भारतीय टीम के लिए बहुत अहम माना जा रहा है। भारत की टेस्ट टीम के खिलाड़ियों में से सिर्फ केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने ही पहले श्रीलंका का दौरा किया है। इसलिए, यह तीन दिन का मैच भारतीय खिलाड़ियों को वहां के हालात के अनुकूल ढलने में मदद करेगा।

शानदार फॉर्म में कप्तान शुभमन गिल

भारतीय टीम मैनेजमेंट यह पक्का करने की पूरी कोशिश कर रहा है कि गॉल में होने वाले ऐतिहासिक 600वें टेस्ट मैच से पहले गिल पूरी तरह फिट हों। दरअसल हाल के टेस्ट क्रिकेट में गिल का फॉर्म जबरदस्त रहा है। उन्होंने अपने पिछले 10 मैचों में छह शतक और 1,109 रन बनाए हैं, इसलिए सीरीज जीतने की टीम इंडिया की उम्मीदों के लिए गिल की फिटनेस को बहुत अहम माना जा रहा है।

टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने वाली है। सीरीज का पहला मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त को कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में शुरू होगा।

WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर भारत

गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में टीम श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से भी यह सीरीज बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। टीम इंडिया अभी WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर है।

भारत : केएल राहुल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन,प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल।

श्रीलंका XI: सोनल दिनुशा (कप्तान), पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, निशान मदुश्का, अहान विक्रमसिंघे, अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, दिलुम सुदीरा, केशरा नुवंता, रविंदु रसांथा, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असंका मनोज।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी


(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)