धारदार हथियार से अधेड़ की गला रेत कर हत्या

फर्रूखाबाद–फर्रुखाबाद में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। अपराधियों पर पुलिस का कोई खौफ नहीं है। ताजा मामला थाना जहानगंज क्षेत्र में रात को नलकूप पर पर सो रहे शिक्षक की हत्या कर दी गई।  थाना क्षेत्र के ग्राम मधवापुर के रहने वाले रामसेवक(53) पुत्र मेघनाथ पड़ोसी जिला कन्नौज के छिबरामऊ में  साईं मीर डिग्री कालेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। पिछले आठ दिन से वह अपने घर पर न लेट कर गांव के ही राजेश के नलकूप के बरामदे में लेटता था। रोज की तरह वह रात अपने घर से खाना खाकर राजेश के नलकूप पर लेटने चला

Written By :

admin

Updated

June 17, 2019

फर्रूखाबाद–फर्रुखाबाद में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। अपराधियों पर पुलिस का कोई खौफ नहीं है। ताजा मामला थाना जहानगंज क्षेत्र में रात को नलकूप पर पर सो रहे शिक्षक की हत्या कर दी गई। 

थाना क्षेत्र के ग्राम मधवापुर के रहने वाले रामसेवक(53) पुत्र मेघनाथ पड़ोसी जिला कन्नौज के छिबरामऊ में  साईं मीर डिग्री कालेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। पिछले आठ दिन से वह अपने घर पर न लेट कर गांव के ही राजेश के नलकूप के बरामदे में लेटता था। रोज की तरह वह रात अपने घर से खाना खाकर राजेश के नलकूप पर लेटने चला गया। रात में उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। गांव वालों ने  सुवह जब रामसेवक को खून से लथपथ पड़ा देखा तो उन्होनें इसकी सूचना परिजनों को दी।

परिजनों नें घटना की सूचना थाना जहानगंज पुलिस को दी। सूचना पर एसपी अनिल कुमार मिश्रा तथा जहानगंज थानाध्यक्ष ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की।एसपी नें फॉरेंसिक टीम को बुला कर जांच के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष जहानगंज अंगद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी। उन्होनें बताया कि अभी फ़िल हाल हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)