टीवी दिखाने के बहाने युवक ने किशोरी से की गंदी हरकत, BJP नेता पर भी लगे आरोप

फर्रूखाबाद– कायमगंज में युवक द्वारा मासूम के साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है की एक स्थानीय बीजेपी नेता के दबाव में पुलिस मामले को रफा दफा करने में लगी हुई है। फिलहाल पुलिस ने छेड़छाड़ में मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। कायमगंज के एक गांव की रहने वाले सोनू पुत्र रंजीत राजपूत पर आरोप है की आठ जून की दोपहर को वो अपने पड़ोस की रहने वाली 6 साल की मासूम बच्ची को टीवी दिखाने के बहाने अपने घर ले गया और वहां उसने बच्ची

Written By :

admin

Updated

June 14, 2019

फर्रूखाबाद– कायमगंज में युवक द्वारा मासूम के साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है की एक स्थानीय बीजेपी नेता के दबाव में पुलिस मामले को रफा दफा करने में लगी हुई है।

फिलहाल पुलिस ने छेड़छाड़ में मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। कायमगंज के एक गांव की रहने वाले सोनू पुत्र रंजीत राजपूत पर आरोप है की आठ जून की दोपहर को वो अपने पड़ोस की रहने वाली 6 साल की मासूम बच्ची को टीवी दिखाने के बहाने अपने घर ले गया और वहां उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं। आरोप है कि बच्ची के रोने-चिल्लाने पर उसने उसको दो रूपए देकर टाफी खाने और छेड़छाड़ की बात किसी से ना कहने की चेतावनी दी। दर्द से कराहती बच्ची इसके बाद अपने घर पहुंची और मां से सारी बात कही। इस पूरे मामले के बाद जब पीड़ित पक्ष कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने केस दर्ज करने से ही इंकार कर दिया। इसके बाद 10 जून को बच्ची की मां ने आरोपी को पकड़ कर उससे पूछा तो युवक ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिसके बाद डायल 100 को सूचना दी गई। डायल 100 युवक को उठा कर थाने ले आई। आपको बता दें कि बच्ची के पिता बाहर नौकरी करते हैं। 

बच्ची की मां का आरोप है की युवक को बचाने के लिए 12 जून को बच्ची का पुलिस ने आधा-अधूरा मेडिकल परीक्षण कराया। अब पीड़िता बच्ची को लेकर उसकी मां न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। आरोपी युवक को पुलिस ने तीन दिन से थाने में बिठा रखा है और उसका चालान नहीं किया है। बच्ची की मां का आरोप है कि पुलिस मामले को रफा दफा करने में लगी हुई है।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)