युवक ने तीन वर्षीय बच्ची से किया यौन शोषण

फर्रूखाबाद– मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुई घटना का शोर अभी थमा भी नहीं है कि एक वहशी ने यहां भी वैसी ही जघन्य घटना को अंजाम दे डाला। 30 वर्षीय युवक पड़ोसी की तीन वर्षीय बालिका को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया ।  मामला शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय बालिका अपनी चचेरी बहन के साथ अपने घर के बाहर थी। उसी दौरान पड़ोसी युवक जब्बार (30) उसे टॉफी दिलाने के बहाने से अपने घर की गली में ले गया। वहां उसने बच्ची के गुप्तांग मे उंगली डालकर 

Written By :

admin

Updated

July 5, 2018

फर्रूखाबाद– मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुई घटना का शोर अभी थमा भी नहीं है कि एक वहशी ने यहां भी वैसी ही जघन्य घटना को अंजाम दे डाला। 30 वर्षीय युवक पड़ोसी की तीन वर्षीय बालिका को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया । 

मामला शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय बालिका अपनी चचेरी बहन के साथ अपने घर के बाहर थी। उसी दौरान पड़ोसी युवक जब्बार (30) उसे टॉफी दिलाने के बहाने से अपने घर की गली में ले गया। वहां उसने बच्ची के गुप्तांग मे उंगली डालकर  छेड़छाड़ की । काफी देर तक बच्ची के न लौटने पर उसकी चचेरी बहन गली में रोने लगी और परिजनों को जानकारी दी। बच्ची की तलाश करते हुए परिजन गली में पहुंचे तो बच्ची गली में रोते हुए मिली। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आने से पहले ही जब्बार भाग निकला। सुबह परिजन पीड़ित बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने जब्बार के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

पुलिस ने जब्बार के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया उसके बाद बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।जहाँ पर डॉक्टरों द्वारा तीन घण्टे परीक्षण किया गया।घटना की जानकारी होने से बच्ची की माँ की हालत खराब हो गई।उसको उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां पर उसका उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया है।उस नन्ही बच्ची को दवाई देकर घर भेज दिया गया है।

(रिपोर्ट- दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद )