महिला समेत दो मासूम बच्चों की हत्या से फैली सनसनी

बुलन्दशहर  — यूपी के बुलंदशहर में उस समय सनसनी फैल गई जब घर में सो रही एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई. वहीं इस वारदात की सूनचा मिलते ही पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है. बता दें कि घटना कोतवाली नगर थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला गिरधारीनगर निवासी रामकुमार अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता है. आज सुबह जब आस-पास के लोगों को रामकुमार की पत्नी व दोनों बच्चों की हत्या होने की

Written By :

admin

Updated

August 30, 2018

बुलन्दशहर  — यूपी के बुलंदशहर में उस समय सनसनी फैल गई जब घर में सो रही एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई. वहीं इस वारदात की सूनचा मिलते ही पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.

बता दें कि घटना कोतवाली नगर थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला गिरधारीनगर निवासी रामकुमार अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता है. आज सुबह जब आस-पास के लोगों को रामकुमार की पत्नी व दोनों बच्चों की हत्या होने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.वहीं दबी जुबान में स्थानीय लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद में पति ने ही पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया है. 

उधर इस मामले में एसएसपी केबी सिंह का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल व आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. यह पारिवारिक विवाद के कारण हुई हत्या का मामला लग रहा है, जिसमें हत्यारे ने किसी धारदार हथियार से तीनों की हत्या कर दी है.