Satish Shah: जाने माने एक्टर सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर

Satish Shah Death: कॉमेडी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं से दर्शकों को गुदगुदाने वाले दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने 25 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे अंतिम सांस ली। खबरों की माने तो सतीश किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने अभिनेता सतीश शाह के निधन की पुष्टि की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनेता के निधन की घोषणा करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया। पंडित ने इंस्टाग्राम पर सतीश रविलाल शाह की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा,

Written By :

SK Sharma

Updated

October 25, 2025

Actor-Satish-Shah.jpg

Satish Shah Death: कॉमेडी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं से दर्शकों को गुदगुदाने वाले दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने 25 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे अंतिम सांस ली। खबरों की माने तो सतीश किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने अभिनेता सतीश शाह के निधन की पुष्टि की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनेता के निधन की घोषणा करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया। पंडित ने इंस्टाग्राम पर सतीश रविलाल शाह की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “हमें आपको यह बताते हुए दुख और सदमा हो रहा है कि हमारे प्रिय मित्र और एक बेहतरीन अभिनेता, सतीश शाह का कुछ घंटे पहले किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया। उन्हें हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। यह हमारे उद्योग के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।” इतना ही नहीं अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर अभिनेता के घर का पता भी पोस्ट किया है।

Satish Shah Death: शानदार एक्टिंग से बनाई पहचान

सतीश शाह का जन्म एक गुजराती परिवार में हुआ था। वह टेलीविजन और सिनेमा में एक हास्यपूर्ण और दिलकश चेहरा थे। उन्होंने बेमिसाल एक्टिंग से अपनी एक अलग पहचान बनाई। चाहे उन्होंने टेलीविजन पर छोटी भूमिकाएं निभाईं हों या पर्दे पर बड़ी, उन्होंने उन्हें पूरे मन से निभाया। शाह ने 1970 में फिल्म “भगवान परशुराम” से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन यह फिल्म उन्हें पहचान नहीं दिला पाई। इसके बाद वे 1978 में अरविंद देसाई की फिल्म “अजीब दास्तान” में नज़र आए।

इस फिल्म में अभिनेता (Satish Shah) का एक छोटा सा रोल था, जिसके बाद वे 1983 में आई फिल्म “जाने भी दो यारों” में नज़र आए, जो उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई। सतीश शाह आखिरी बार 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म “हमशक्ल” में नज़र आए थे। इस फिल्म में सैफ अली खान, रितेश देशमुख और राम कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में अभिनेता ने एक छोटी सहायक भूमिका निभाई थी। साजिद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया।

बहुत सिंपल इंसान थे सतीश

Satish Shah निजी जीवन में बहुत ही सरल स्वभाव के इंसान थे। उन्हें पार्टियों में जाना पसंद नहीं था और उन्हें घर का बना खाना ज़्यादा पसंद था। एक इंटरव्यू में, अभिनेता ने खुलासा किया था कि, “मैं उन गिने-चुने लोगों में से हूं जिन्हें घर का बना खाना बहुत पसंद है और मेरा घर का बना खाना किसी भी पार्टी के खाने जितना ही स्वादिष्ट होता है।”


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)