सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, इस गैंगेस्टर का नाम आया सामने

बॉलीवुड के फेमस एक्टर सलमान खान की सुरक्षा को मुंबई पुलिस ने और बढ़ा दी है। दरअसल, सलमान खान के पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी भरा लेटर मिला है। वहीं धमकी भरा लेटर मिलने के बाद अज्ञात शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी गई है। जिसके बाद से सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनके घर सीबीआई भी पहुंची हुई है। सलमान खान के पिता को मिला धमकी भरा लेटर: दरअसल, रविवार को सुबह जब सलमान खान के पिता सलीम खान जोगिंग पर गए तो वहां उनके और उनके

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

June 6, 2022

बॉलीवुड के फेमस एक्टर सलमान खान की सुरक्षा को मुंबई पुलिस ने और बढ़ा दी है। दरअसल, सलमान खान के पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी भरा लेटर मिला है। वहीं धमकी भरा लेटर मिलने के बाद अज्ञात शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी गई है। जिसके बाद से सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनके घर सीबीआई भी पहुंची हुई है।

सलमान खान के पिता को मिला धमकी भरा लेटर:

दरअसल, रविवार को सुबह जब सलमान खान के पिता सलीम खान जोगिंग पर गए तो वहां उनके और उनके बेटे सलमान खान के नाम से धमकी भरा एक लेटर उन्हें मिला। जिसमें लिखा था कि सलमान खान का भी सिद्धू मूसेवाला की तरह हत्या कर देंगे।

पहले भी सलमान के मर्डर का प्रयास: 

बता दें कि फिल्म रेड्डी की शूटिंग के दौरान सलमान खान को मारने के प्लान के मामले में उस वक्त दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल काउंटर इंटेजलिस युनिट ने मुंबई के वासी से लारेश बिश्नोई गैंग के तीन शार्प शूटर को गिरफ्तार भी किया था। दरअसल, लारेंश विश्नोई ने अपने गुर्गों के जरिए सलमान पर हमले का प्लान बनाया था मगर शूटरों को मुताबिक हथियार न मिलने की वजह से प्लान फेल हो गया था। फिलहाल सोमवार की सुबह ही सलमान के घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ाई गई है।

 

 

भी पढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)