IND vs NZ 3rd T20I: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने ने महज 35 गेंदों में शतक जड़ते हुए, मैदान पर चौकों और छक्कों की ‘सुनामी’ ला दी। उनकी इस आतिशी पारी की बदौलत, भारत ने न्यूजीलैंड के 199 रनों के बड़े लक्ष्य को सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में पर कब्जा कर लिया है। साथ ही टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
कीवी टीम ने बनाए थे 198 रन
इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने डेरिल मिशेल के नाबाद 89 रन और अंत में बेवन जैकब्स नाबाद 39 रनों की मदद से 20 ओवरों में 198/3 का स्कोर खड़ा किया। यह स्कोर और भी बड़ा हो सकता था, लेकिन प्रिंस यादव ने आखिरी ओवर में सिर्फ 9 रन दिए और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को कोई भी बाउंड्री नहीं लगाने दी। इसके अलावा फिन एलन ने 40 रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के लगाए। वहीं फिलिप्स ने 17 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, नितीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।
अभिषेक-वैभव ने पावरप्ले में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने भारत को एक धमाकेदार शुरुआत दिलाई। बाएं हाथ के दोनों विस्फोटक बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की कि पावर प्ले का नया रिकॉर्ड बन गया। वैभव और अभिषेक ने 6 ओवर के पावरप्ले में 118 रन बनाए जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावरप्ले का एक विश्व रिकॉर्ड है। इन 118 रनों में से वैभव ने 17 गेंदों पर 44 रन बनाए। जबकि अभिषेक ने 20 गेंदों पर 67 रन जड़े। भारत का पहला विकेट 133 के स्कोर पर गिरा। वैभव सूर्यवंशी 19 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए।
अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक
अभिषेक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपना चौथा शतक पूरा किया; उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 छक्के और 9 चौके शामिल थे। 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर, जब टीम का स्कोर 178 रन था, तब वे आउट हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर (5 रन) और संजू सैमसन (18 रन) भी आउट हो गए। भारत ने 13.2 ओवर में 199 रनों के लक्ष्य को हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की। नमन धीर (4*) और तिलक वर्मा (1*) नाबाद रहे। इसके साथ ही भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

