एटा में मुठभेड़ के बाद 20 हजार का इनामी बदमाश रिंकू गिरफ्तार

एटा — यूपी के एटा में पुलिस और स्वाट टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश रिंकू उर्फ रिशू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे इनामी बदमाश के कब्जे से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।20 हजार के इनामी बदमाश के ऊपर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन से ज्यादा संघीन आपराधिक मामले दर्ज थे। बताया जा रहा है कि थाना मारहरा पुलिस और स्वाट टीम को एक मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने संयुक्त

Written By :

admin

Updated

January 16, 2019

एटा — यूपी के एटा में पुलिस और स्वाट टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश रिंकू उर्फ रिशू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे इनामी बदमाश के कब्जे से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।20 हजार के इनामी बदमाश के ऊपर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन से ज्यादा संघीन आपराधिक मामले दर्ज थे।

बताया जा रहा है कि थाना मारहरा पुलिस और स्वाट टीम को एक मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए त्रिलोकपुर गाँव की पुलिया के समीप मुठभेड़ के बाद पुलिस ने शातिर बदमाश 20 हजार के इनामिया बदमाश रिंकू उर्फ रिशू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किये है।

(रिपोेर्ट-आरबी द्विवेदी,एटा)