Badshah-Isha Rikhi: रैपर बादशाह ने पत्नी ईशा रिखी से लिया तलाक, 5 महीने पहले हुई थी शादी

Badshah-Isha Rikhi Divorce: मशहूर रैपर-सिंगर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी ने शादी के सिर्फ पांच महीने बाद ही अपने रिश्ते को खत्म करने का ऐलान किया है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर करके बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। इस खबर से उनके फैंस हैरान हैं। उनके रिश्ते में अनबन की खबरें कुछ समय से चल रही थीं, हालांकि इससे पहले किसी ने भी इन अटकलों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था। आपसी सहमति से अगल हुए बादशाह और रिखी इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक बयान में,

Written By :

SK Sharma

Updated

September 1, 2026

Badshah-Isha Rikhi

Badshah-Isha Rikhi Divorce: मशहूर रैपर-सिंगर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी ने शादी के सिर्फ पांच महीने बाद ही अपने रिश्ते को खत्म करने का ऐलान किया है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर करके बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। इस खबर से उनके फैंस हैरान हैं। उनके रिश्ते में अनबन की खबरें कुछ समय से चल रही थीं, हालांकि इससे पहले किसी ने भी इन अटकलों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था।

आपसी सहमति से अगल हुए बादशाह और रिखी

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक बयान में, बादशाह और ईशा (Badshah-Isha Rikhi) ने कहा कि उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग-अलग रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस मुश्किल समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस मामले पर यह उनका एकमात्र बयान होगा और लोगों से अनुरोध किया कि वे उनके रिश्ते के बारे में कोई अटकलें या अंदाजा न लगाएं। हालांकि, उनके अलग होने की वजह का खुलासा नहीं किया गया है।

कई दिनों आ रही थी अनबन की खबरें

इससे पहले बादशाह और ईशा रिखी के बीच अनबन की खबरें जुलाई में सामने थीं। 26 जुलाई को ईशा ने एक पोस्ट के साथ बादशाह के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।

उसमें उन्होंने लिखा, “हर तूफान एक सबक होता है,” और साथ ही टूटे हुए दिल वाला इमोजी भी लगाया। इसके बाद, ईशा ने एक नोट लिखा जिसमें कहा गया कि वह डर की वजह से लंबे समय तक चुप रही थीं, लेकिन अब वह अपनी आत्म-सम्मान के लिए आवाज उठा रही हैं। इस बीच, ईशा की मां पूनम रिखी ने भी सोशल मीडिया पर कर्मा (कर्म) से जुड़ी पोस्ट शेयर कीं।

5 महीने पहले की थी शादी

गौरतलब है कि उनकी शादी की खबर सबसे पहले इस साल मार्च में सामने आई थी, जब ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद, जून में ईशा ने ‘आस्क मी एनीथिंग’ (AMA) सेशन के दौरान बादशाह से अपनी शादी की पुष्टि की थी। ऐसे में, शादी के सिर्फ़ पांच महीने बाद ही उनके अलग होने की खबर ने फैंस को चौंका दिया है। शादीशुदा जिंदगी में अनबन की लंबे समय से चल रही अफवाहों के बीच, कपल ने अब अलग होने के अपने फैसले की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

ईशा रिखी पहली बार तब सुर्खियों आई जब पांच महीने पहले उन्होंने रैपर-सिंगर बादशाह से गुपचुप तरीके से शादी की थी। उनके तस्वीरें शेयर करने के बाद यह खबर सामने आई। अब वह बिग बॉस 20 को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होने वाली हैं। हालांकि, इसी बीच उन्होंने और बादशाह ने अपने तलाक का ऐलान कर दिया है। सिर्फ पांच महीने बाद ही उनकी शादी खत्म हो गई है और वे आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)