Ramayana Trailer: ‘रामायण’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, ‘रावण’ अवतार में छाए सुपरस्टार यश

कैसा है रामायण का ट्रेलर Ramayana Trailer: आखिरकार, वह पल आ गया है जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। डायरेक्टर नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित पौराणिक गाथा, ‘रामायण: पार्ट 1’ का ऑफिशियल ट्रेलर गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया। इस ट्रेलर को गुरुवार तड़के 4:15 बजे रिलीज किया गया है। रामायण की ये झलक भव्य, अलौकिक और अद्भुत है। 4 मिनट 10 सेकंड लंबे इस ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। जहां रणबीर कपूर ने भगवान राम के किरदार से सभी को हैरान

Written By :

SK Sharma

Updated

July 30, 2026

ramayan

कैसा है रामायण का ट्रेलर

Ramayana Trailer: आखिरकार, वह पल आ गया है जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। डायरेक्टर नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित पौराणिक गाथा, ‘रामायण: पार्ट 1’ का ऑफिशियल ट्रेलर गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया। इस ट्रेलर को गुरुवार तड़के 4:15 बजे रिलीज किया गया है। रामायण की ये झलक भव्य, अलौकिक और अद्भुत है। 4 मिनट 10 सेकंड लंबे इस ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। जहां रणबीर कपूर ने भगवान राम के किरदार से सभी को हैरान कर दिया है, तो वहीं सुपरस्टार यश ने रावण अवतार से दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए।

ट्रेलर की शुरुआत रावण के अवतार में यश के लंका के सिंहासन पर बैठने से होती है। इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है और अयोध्या में भगवान राम की मौजूदगी से रामायण की कथा शुरू होती है। ट्रेलर में रामायण की अहम घटनाओं की झलक देखने मिली। इसमें भगवान राम के वनवास से जुड़ी घटनाओं को भी दिखाया गया है, जिसमें रानी कैकेयी का उन्हें वन भेजने का फैसला भी शामिल है।

अपनी मां की इच्छा का सम्मान करते हुए, भगवान राम वनवास के लिए निकल पड़ते हैं। ट्रेलर में इस महाकाव्य के मुख्य प्रसंगों को विस्तार से दिखाया गया है, जिसमें शूर्पणखा से सामना और सीता सीता हरण शामिल हैं। वहीं लंका की भव्यता, अयोध्या का राजसी माहौल और युद्ध के सीन्स को बहुत बारीकी से गढ़ा गया है।‘रामायण’ की स्टार कास्ट

‘रामायण’ महाकाव्य की स्टार कास्ट जबरदस्त है। फिल्म सभी पात्रों की शक्तिशाली और आकर्षक झलक देखने को मिली है। ट्रेलर देखकर लग रहा है कि इन सभी कलाकारों ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है।

रणबीर कपूर- भगवान राम
यश – रावण
साई पल्लवी-माता सीता
रवि दुबे-लक्ष्मण
सनी देओल- हनुमान
अरुण गोविल -राजा दशरथ
लारा दत्ता-कैकेयी
रकुल प्रीत सिंह- शूर्पणखा

फिल्म की खास बातें

इस फिल्म का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाता है।

यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी: पहला हिस्सा दिवाली 2026 में और दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

ऑस्कर जीतने वाला स्टूडियो DNEG और Prime Focus इस फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का काम संभाल रहे हैं।

इस फिल्म को नमित मल्होत्रा के Prime Focus Studios, DNEG और यश के Monster Mind Creations मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसे IMAX में रिलीज किया जाएगा।

अरुण गोविल, जिन्होंने 1987 के टीवी शो ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाया था, इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे।

एआर रहमान दे रहे म्यूजिक

नितेश तिवारी की इस फिल्म को अवॉर्ड-विनिंग राइटर श्रीधर राघवन ने लिखा है, जबकि संगीत ऑस्कर विजेता हंस जिमर और ए.आर. रहमान के सहयोग से तैयार किया गया है। यह फिल्म अलग-अलग क्षेत्रों के कलाकारों के बीच एक अभूतपूर्व सहयोग का वादा करती है। टेरी नोटरी और गाइ नॉरिस एक्शन सीन संभाल रहे हैं, जबकि रैमसे एवरी और रवि बंसल प्रोडक्शन डिजाइन की जिम्मेदारी संभाली है। इसके अलावा, दुनिया भर के हजारों कलाकार, डिजाइनर और तकनीकी विशेषज्ञ इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि ‘रामायण’ की कहानी दो हिस्सों में दिखाई जाएगी। पहला हिस्सा इस साल दिवाली के खास मौके पर बड़े पर्दे पर आएगा, जबकि दूसरा हिस्सा 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)