शौच करने गई नाबालिग को दरिंदे युवक ने बनाया अपनी हवस का शिकार, घर आकर बच्ची ने उठाया खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 14 साल की नाबालिग के साथ रेप हुआ। जिससे आहात होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्त्मर्तम के लिए भेज दिया। वही पुलिस का ने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आये उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शौच के लिए गई नाबालिग के साथ हुआ दुष्कर्म:  जानकारी के मुताबिक यह घटना यूपी के फतेहपुर जिले के स्थित जाफरगंज थाना क्षेत्र का है। मृत बच्ची के परिजनों

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

December 4, 2021

उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 14 साल की नाबालिग के साथ रेप हुआ। जिससे आहात होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्त्मर्तम के लिए भेज दिया। वही पुलिस का ने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आये उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शौच के लिए गई नाबालिग के साथ हुआ दुष्कर्म: 

जानकारी के मुताबिक यह घटना यूपी के फतेहपुर जिले के स्थित जाफरगंज थाना क्षेत्र का है। मृत बच्ची के परिजनों ने बताया कि शाम को वह शौच करने के लिए खेतों की तरफ गई थी। जहां पर पहले से ही गांव का एक युवक घात लगाये बैठा था। युवक उसको घसीटते हुए गन्ने के खेत में लेकर गया और नाबालिग बच्ची को अपनी हवास का शिकार बनाया। फिर युवक ने उसको किसी से इस बात का जिक्र न करने के लिए जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया।

पीड़ित बच्ची ने दादी-दादा को बताई आपबीती:

पीड़ित नाबालिग ने घर आते ही अपनी दादी और दादा से पूरी आपबीती बताई। इसके साथ ही बच्ची ने दादी-दादा से घटना के बारे में मां को न बताने के लिए कहा। फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया ।

पीड़ित बच्ची ने लगाई फांसी:

पीड़ित बच्ची के परिजनों के मुताबिक हादसे के दौरान घर में केवल दादी-दादा और छोटे भाई मौजूद थे। माता-पिता घर से बाहर गये हुए थे। वही खेलते-खेलते जब छोटे भाई कमरे में पहुंचे तो बहन का शव फांसी से लटकता देख चीखने लगे। चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग आ गये। फिर फोन करके घटना की जानकारी पुलिस को दी।

 

ये भी पढ़ें.. पड़ोसी ने नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी से किया रेप, खून से लथपथ मिली मासूम

ये भी पढ़ें.. अय्यर के साथ रोहित शर्मा और शार्दुल का जबरदस्त नागिन डांस, देखें मजेदार वीडियो

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)