हाइटेंशन लाइन पर चढ़ा युवक, पुलिस की सूझबूझ से ऐसे बची जान

एटा–थाना सकीट पुलिस द्वारा किए गए इस सूझबूझ भरे इस तरीके से एक युवक की जान बचा दी और क्षेत्र में इस सराहनीय कार्य की युवक के परिजन व आमजन ग्रामीण पुलिस की जमकर प्रशंसा कर रहे है। आपको बता दें कि ये पूरा मामला थाना सकीट क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर छेना, दत्तपुर गाँव का मामला है जहा एक मंदबुद्धि 25 वर्षीय युवक रविन्द्र पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम मुबारकपुर छेना,दत्तपुर विद्युत विभाग की हाईटेंशन लाइन के लट्ठे पर चढ़ गया जिसको ग्रामीणों ने उसकी जान को खतरा में देख आनन-फानन में लोगों ने क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दे दी

Written By :

Shweta Singh

Updated

October 11, 2019

एटा–थाना सकीट पुलिस द्वारा किए गए इस सूझबूझ भरे इस तरीके से एक युवक की जान बचा दी और क्षेत्र में इस सराहनीय कार्य की युवक के परिजन व आमजन ग्रामीण पुलिस की जमकर प्रशंसा कर रहे है।

आपको बता दें कि ये पूरा मामला थाना सकीट क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर छेना, दत्तपुर गाँव का मामला है जहा एक मंदबुद्धि 25 वर्षीय युवक रविन्द्र पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम मुबारकपुर छेना,दत्तपुर विद्युत विभाग की हाईटेंशन लाइन के लट्ठे पर चढ़ गया जिसको ग्रामीणों ने उसकी जान को खतरा में देख आनन-फानन में लोगों ने क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दे दी फिर किया था मसीहा बनकर थाना सकीट के एसएचओ विजय कुमार सिंह तत्काल मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर एसएचओ विजय प्रताप सिंह ने उस लट्ठे पर चढ़े मंद बुद्धि युवक को काफी समझा-बुझा कर के अथक प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे सकुशल बिजली के इस

विशाल लट्ठे से नीचे उतारकर एसएचओ विजय प्रताप सिंह ने युवक को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
वही थाना सकीट क्षेत्र की पुलिस द्वारा किए गए इस सूझबूझ भरे इस सराहनीय कार्य की युवक के परिजनों और क्षेत्रीय ग्रामीण पुलिस की काफी सराहना करते नजर आ रहे है।
(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)