‘हुक्का पीके आता हूं’… MS धोनी का ऋषभ पंत के साथ पार्टी करते Video हुआ वायरल

ms-dhoni-Rishabh-pant-viral-video-private-party-hookah ‘हुक्का पीके आता हूं’… MS धोनी का ऋषभ पंत के साथ पार्टी करते Video हुआ वायरल Dhoni-Rishabh pant Viral Video: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के बीच की बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है। क्रिकेट के मैदान से दूर इन दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती और बॉन्डिंग एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में, सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें MS धोनी और ऋषभ पंत दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में धोनी कथित तौर पर यह कहते हुए

Written By :

SK Sharma

Updated

September 4, 2026

viral video

ms-dhoni-Rishabh-pant-viral-video-private-party-hookah

‘हुक्का पीके आता हूं’… MS धोनी का ऋषभ पंत के साथ पार्टी करते Video हुआ वायरल

Dhoni-Rishabh pant Viral Video: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के बीच की बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है। क्रिकेट के मैदान से दूर इन दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती और बॉन्डिंग एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में, सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें MS धोनी और ऋषभ पंत दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में धोनी कथित तौर पर यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि वह हुक्का पीकर आ रहे हैं, जिससे कई फैंस हैरान हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस इस वायरल वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और क्लिप के हर पहलू को बारीकी से देख रहे हैं। हालांकि, ‘इंडिया पब्लिक खबर’ इस वायरल वीडियो की सच्चाई की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकता है, और न ही यह बता सकता है कि इसे कब या कहां रिकॉर्ड किया गया था।

क्या है वायरल वीडियो में जिसको लेकर मचा बवाल

दरअसल सामने आए इस वायरल वीडियो में धोनी और पंत अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए दिख रहे हैं। यह माहौल किसी होटल के कमरे जैसा लग रहा है। टेबल पर बीयर के कैन और ड्रिंक्स दिखाई दे रहीं हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में MS धोनी दिखाई दे रहे हैं। जश्न के बीच, फैंस की नजरें खास तौर पर धोनी पर थीं, जो काफी खुशमिजाज मूड में दिख रहे थे। वीडियो में, पंत एक सोफे पर एक शख्स के पास बैठे हुए धोनी को ‘माही भाई’ कहकर ग्रुप फोटो के लिए बुलाते हैं। धोनी उनके पास जाते हैं और मुस्कुराते हुए पंत से कहते हैं, “जरा हुक्का पीके आता हूं।” बस यही बात धोनी सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा चर्चा का विषय बन गया है। फ़ैंस इस क्लिप को शेयर कर रहे हैं और इस बातचीत पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

धोनी और हुक्के का पुराना है कनेक्शन

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब धोनी के हुक्का पीने के शौक का जिक्र हुआ है। धोनी के हुक्के के शौक से जुड़ी पुरानी बातें फिर सामने आई हैं। CSK में धोनी के साथ खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली ने बताया था कि धोनी अपने कमरे में हुक्का सेशन आयोजित करते थे।
धोनी की इस आदत के बारे में

बेली ने बताया कि धोनी को कभी-कभी हुक्का पीना पसंद था और वे अक्सर इसे अपने कमरे में ही रखते थे। बेली के अनुसार, धोनी अपने कमरे में “ओपन-डोर पॉलिसी” रखते थे, जहां युवा खिलाड़ी भी आते-जाते थे और उनके साथ समय बिताते थे।

लोगों की आ रही अलगअलग प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो के वायरल होने के बाद, सोशल मीडिया पर MS धोनी की हुक्का पीते हुए पुरानी तस्वीरें फिर से सामने आई हैं। जहां कुछ लोग हुक्का पीने को लेकर धोनी को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कई लोग उनके समर्थन में भी पोस्ट कर रहे हैं। MS धोनी का समर्थन करने वाले फैंस का कहना है कि चूंकि उन्होंने भारत के लिए कई ट्रॉफियां और टूर्नामेंट जीते हैं और अब वे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, इसलिए किसी को भी इस बात से कोई मतलब नहीं होना चाहिए कि वे अपनी पर्सनल लाइफ में क्या करते हैं। एक यूजर ने इसे ऋषभ पंत की एक पोस्ट से जोड़ा, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को टैग करते हुए ज़मीन खरीदने का ज़िक्र किया था।

रांची में भी साथ दिखे थे धोनी-पंत

दोनों स्टार्स के बीच के बिना किसी स्क्रिप्ट वाले और अनौपचारिक रिश्ते को दिखाने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। इससे पहले, धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मसूरी में ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में भी शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में क्रिकेट की दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)