एसपी ने किया खुलासा, साजिश के तहत दोस्त ने ही उतारा था मौत के घाट

फर्रुखाबाद– पुलिस ने एक हत्या का खुलासा किया है। जिले के थाना मेरापुर में 21तारीख को जितेंद्र उर्फ रसाल की हत्या की गई थी।जिसका पुलिस बारीकी से जांच की तो तथ्य चौकाने वाले सामने आए। घटना की जानकारी मृतक के दोस्त ने ही पुलिस को दी थी।  पुलिस ने उसको पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो गौरव उर्फ अनमोल यादव ने मृतक को अपने घर पर खाना खिलाने के बाद गांव के बाहर ले गया जहां पर दो लोग पहले ही बैठे हुए थे।पहले सीने पर गोली मारी उसके बाद कुल्हाड़ी से काट डाला। उसके बाद गौरब ने

Written By :

admin

Updated

November 28, 2018

फर्रुखाबाद– पुलिस ने एक हत्या का खुलासा किया है। जिले के थाना मेरापुर में 21तारीख को जितेंद्र उर्फ रसाल की हत्या की गई थी।जिसका पुलिस बारीकी से जांच की तो तथ्य चौकाने वाले सामने आए। घटना की जानकारी मृतक के दोस्त ने ही पुलिस को दी थी। 

पुलिस ने उसको पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो गौरव उर्फ अनमोल यादव ने मृतक को अपने घर पर खाना खिलाने के बाद गांव के बाहर ले गया जहां पर दो लोग पहले ही बैठे हुए थे।पहले सीने पर गोली मारी उसके बाद कुल्हाड़ी से काट डाला। उसके बाद गौरब ने अपने ही गांव के अव्वल सिंह,आशीष,विवेक,अवनीश,जयवीर,और महिपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

एसपी सन्तोष मिश्रा ने बताया कि पैसो के लेनदेन में उसकी हत्या की गई थी उसका दोस्त गौरव ने साजिश के तहत उसकी हत्या की थी।जिसमे तीन लोग शामिल थे।जिनमें से दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है गौरव और सत्यराम को जेल भेजा जा रहा है।

(रिपोर्ट- दिलीप कटियार , फर्रुखाबाद )