Islamabad blast: इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद विस्फोट, 60 से ज्यादा लोगों की मौत

Islamabad blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार की जुमे की नमाज़ के दौरान एक शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में ज़बरदस्त धमाका हुआ हुआ। शहजाद टाउन इलाके के तरलाई इमामबाड़ा में हुए इस आत्मघाती बम धमाके ने पूरे शहर को दहला दिया। पाकिस्तानी अखबार टाइम्स ऑफ इस्लामाबाद के मुताबिक, इस हमले में 65 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 100 ज्यादा लोगों के घायल हुए हैं। हालांकि ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। क्योंकि जिस वक्त यह धमाका हुआ उस समय मस्जिद में नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि धमाके

Written By :

SK Sharma

Updated

February 6, 2026

pakistan islamabad blast

Islamabad blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार की जुमे की नमाज़ के दौरान एक शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में ज़बरदस्त धमाका हुआ हुआ। शहजाद टाउन इलाके के तरलाई इमामबाड़ा में हुए इस आत्मघाती बम धमाके ने पूरे शहर को दहला दिया। पाकिस्तानी अखबार टाइम्स ऑफ इस्लामाबाद के मुताबिक, इस हमले में 65 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 100 ज्यादा लोगों के घायल हुए हैं। हालांकि ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। क्योंकि जिस वक्त यह धमाका हुआ उस समय मस्जिद में नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि धमाके वाली जगह एक शिया मस्जिद है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

Islamabad blast: शहर में इमरजेंसी घोषित

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभी यह साफ नहीं है कि धमाका पूरी तरह से आत्मघाती हमला था या किसी और तरीके से किया गया था। फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत अभियान शुरू कर दिया है। जबकि इस्लामाबाद के पुलिस प्रमुख ने पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। अधिकारियों को डर है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

Islamabad blast: इससे पहले 11 नवंबर को हुआ था हमला

बता दें कि 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के G-11 इलाके में डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर भी इसी तरह का धमाका हुआ था, जिसमें 12 लोग मारे गए थे और 30 से ज़्यादा घायल हुए थे। TTP के अलग हुए ग्रुप, जमात-उल-अहरार (JuA) ने उस हमले की ज़िम्मेदारी ली थी। फिलहाल, किसी भी संगठन ने इस ताज़ा हमले की आधिकारिक तौर पर ज़िम्मेदारी नहीं ली है। सबसे बड़ी बात यह है कि एक पाकिस्तानी सशस्त्र बल सशस्त्र आतंकवादियों को खत्म करने का दावा कर रहे हैं। धमाके के ठीक एक दिन पहले ही इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने कहा था कि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ों और तलाशी अभियानों में लगभग 216 आतंकवादियों को मार गिराया है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)