Asian Games 2026: पाकिस्तान को रौंदकर भारत ने क्रिकेट में जीता गोल्ड

India vs Pakistan Gold Medal Match: एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का फाइनल मुकाबाला शनिवार को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पीटकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट में भारत ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता था। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत द्वारा दिए गए 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर सिर्फ 192

Written By :

SK Sharma

Updated

October 3, 2026

India vs Pakistan Gold Medal Match: एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का फाइनल मुकाबाला शनिवार को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पीटकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट में भारत ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता था। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत द्वारा दिए गए 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर सिर्फ 192 रन ही बना सकी।

पाकिस्तान की खराब शुरुआत

भारत द्वारा दिए मिले 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। साहिबजादा फरहान बल्ले से कोई खास कमाल नहीं कर पाए और 11 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए। उस्मान खान को भी अक्षर पटेल ने सिर्फ 3 रन पर पवेलियन भेज दिया। जबकि माज सदाकत अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 18 गेंदों में 23 रन बनाकर चलते बने।

हसन ने खेली तूफानी पारी

39 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में दिख रही पाकिस्तानी पारी को हसन नवाज और सैम अयूब ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 48 गेंदों में 87 रनों की साझेदारी की। अयूब 29 रन बनाकर शिवम दुबे का शिकार बने। जबकि हसन ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और तेजी से अर्धशतक पूरा किया। हसन नवाज ने 51 गेंदों में 96 रनों की धमाकेदार पारी खेली, लेकिन पाकिस्तान को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 7 छक्के लगाए। भारत के लिए अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए।

भारत ने बनाए थे 211 रन

इससे पहले, भारतीय टीम ने अपने 20 ओवरों में 6 विकेट पर कुल 211 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही; वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि संजू सैमसन सिर्फ 2 रन ही बना पाए। कप्तान श्रेयस अय्यर 24 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए और 18 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

अभिषेक-तिलक की तूफानी पारी

हालांकि, अभिषेक ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की और सिर्फ 28 गेंदों में 61 रनों की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 7 छक्के शामिल थे। वहीं, उप-कप्तान तिलक वर्मा बेहतरीन फॉर्म में दिखे और उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उन्होंने छठे विकेट के लिए शिवम दुबे (27 रन) के साथ 62 रनों की साझेदारी की, जिससे भारतीय टीम 200 रनों का आंकड़ा पार कर सकी। पाकिस्तान के लिए अहमद दानियाल और अराफात मिन्हास ने दो-दो विकेट लिए। हालांकि, फाइनल हारने के बावजूद पाकिस्तान सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहा।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)