कृष्णा नगर में आधा किलो गांजे के साथ युवक गिरफ़्तार

 लखनऊ — कृष्णा नगर कोतवाली के अंतर्गत गुरुवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर कृष्णा नगर पुलिस ने एक युवक को आधे किलो गाँजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी अंजनी पाण्डेय के अनुसार उन्हें गुरुवार लगभग पौने तीन बजे एक कॉल आयी कि एक युवक अवैध मादक पदार्थ के साथ खड़ा है । सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाली ने एक टीम गठित कर मौके पर भेजी जहाँ घेरा बंदी कर बताई गई जगह पर उस युवक को दबोच लिया । जाँच करने पर वो मादक पदार्थ गांजा पाया गया । पकड़े गए युवक की

Written By :

admin

Updated

October 27, 2017

 लखनऊ — कृष्णा नगर कोतवाली के अंतर्गत गुरुवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर कृष्णा नगर पुलिस ने एक युवक को आधे किलो गाँजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी अंजनी पाण्डेय के अनुसार उन्हें गुरुवार लगभग पौने तीन बजे एक कॉल आयी कि एक युवक अवैध मादक पदार्थ के साथ खड़ा है । सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाली ने एक टीम गठित कर मौके पर भेजी जहाँ घेरा बंदी कर बताई गई जगह पर उस युवक को दबोच लिया । जाँच करने पर वो मादक पदार्थ गांजा पाया गया । पकड़े गए युवक की पहचान दिनेश यादव पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मण यादव निवासी हसनापुर गीतापल्ली थाना कृष्णा नगर बताया । 

 

वहीं कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश में जो अभियान अपराधियो के विरुद्ध चलाया जा रहा है उसमें अब जनता का जो सहयोग मिल रहा है वो पुलिस की हौसला अफजाई करेगा और जनता और पुलिस के बीच एक स्वस्थ संवाद अपराधियों की कमर तोड़ देगा ।

रिपोट-अंशुमान दुबे,लखनऊ