नोएडा एनकाउंटर:पुलिस ने 3 बदमाशों को मारी गोली, 6 गिरफ्तार

नोएडा –यूपी पुलिस का मिशन एनकाउंटर लगातर जारी इसी कड़ी में सोमवार को ग्रेटर नोएडा की कासना थाना पुलिस ने एनकांउटर के बाद 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.यह एनकाउंटर कासना थाना क्षेत्र के चुहड़पुर के पास हुआ. जिसमें तीन बदमाशों को गोली लगी है. मिली जानकारी के के अनुसार पुलिस ने बताया कि ये लुटेरी गैंग है, जो लूट के बाद माल को ठिकाने लगाने जा रही थी.इस एनकाउंटर में कई थानों की फोर्स का इस्तेमाल किया गया. पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग की गई इस दौरान 3 बदमाशों को गोली लगी जो गंभीर रुप से घायल

Written By :

admin

Updated

November 27, 2017

नोएडा –यूपी पुलिस का मिशन एनकाउंटर लगातर जारी इसी कड़ी में सोमवार को ग्रेटर नोएडा की कासना थाना पुलिस ने एनकांउटर के बाद 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.यह एनकाउंटर कासना थाना क्षेत्र के चुहड़पुर के पास हुआ. जिसमें तीन बदमाशों को गोली लगी है.

मिली जानकारी के के अनुसार पुलिस ने बताया कि ये लुटेरी गैंग है, जो लूट के बाद माल को ठिकाने लगाने जा रही थी.इस एनकाउंटर में कई थानों की फोर्स का इस्तेमाल किया गया. पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग की गई इस दौरान 3 बदमाशों को गोली लगी जो गंभीर रुप से घायल हो गए.

यह देख उनके साथ मौजूद बाकी के तीन बदमाश भागने की कोशिश में थे. जिन्हें काम्बिंग कर गिरफ्तार कर लिया गया है.पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूट का माल, एक कार, दो बाइक और अवैध असलहा बरामद किया है. घायल बदमाशों को अस्पताल ले जाया गया है. मुठभेड़ के दौरान कई थानों की पुलिस मौजूद रही.