गड्ढे में उतराता मिला नवजात का शव

बहराइच–सपसा दिकोलिया लिंक मार्ग के निकट गड्ढे में एक मासूम नवजात का शव लोगों ने पड़ा देखा। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जरवलरोड थाना अंतर्गत लखनऊ-बहराइच नेशनल हाइवे पर सपसा दिकोलिया लिंक मार्ग के किनारे गड्ढा है। गड्ढा में बारिश का पानी भरा हुआ है। गुरुवार को गड्ढे में एक नवजात का शव लोगों ने उतराते देखा। इस पर आस पास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर जरवलरोड पुलिस मौैके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल ने बताया

Written By :

Shweta Singh

Updated

September 20, 2019

बहराइच–सपसा दिकोलिया लिंक मार्ग के निकट गड्ढे में एक मासूम नवजात का शव लोगों ने पड़ा देखा। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जरवलरोड थाना अंतर्गत लखनऊ-बहराइच नेशनल हाइवे पर सपसा दिकोलिया लिंक मार्ग के किनारे गड्ढा है। गड्ढा में बारिश का पानी भरा हुआ है। गुरुवार को गड्ढे में एक नवजात का शव लोगों ने उतराते देखा। इस पर आस पास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर जरवलरोड पुलिस मौैके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल ने बताया कि नवजात के शव को तालाब से बाहर निकलवाकर शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है किसी ने लोक लाज के भय से नवजात को गड्ढ़े मे फेंक दिया है। बच्चे का नार आदि भी नही कटा है, जांच की जा रही है। जल्द ही पता किया जायेगा ऐसी घटना को किसने अंजाम दिया है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)