खेत में नव विवाहिता का मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

एटा–एटा के मिरहची थाना क्षेत्रों के जयरामपुर गॉंव में नव विवाहिता का नग्न अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। प्रथम दृष्टतया उसके साथ गलत होने की संभावना से इनकार नही किया जा सकता।  महिला के शरीर पर काफी चोट के निशान भी मिले है और वही परिजनों द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एटा एसएसपी स्विप्नल ममगाई सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय माधुरी की जनपद इटावा के भगवंतपुर गॉंव के

Written By :

admin

Updated

February 27, 2019

एटा–एटा के मिरहची थाना क्षेत्रों के जयरामपुर गॉंव में नव विवाहिता का नग्न अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। प्रथम दृष्टतया उसके साथ गलत होने की संभावना से इनकार नही किया जा सकता। 

महिला के शरीर पर काफी चोट के निशान भी मिले है और वही परिजनों द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एटा एसएसपी स्विप्नल ममगाई सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय माधुरी की जनपद इटावा के भगवंतपुर गॉंव के रहने वाले योगेश से दो वर्ष पूर्व ही शादी हुयी थी, लेकिन पति से कुछ अनबन होने के चलते महिला पिछले आठ माह से अपने मायके में ही रह रही थी।

महिला के माता पिता एक शादी समारोह में गये हुए थे और महिला अपनी दादी के साथ घर पर ही थी। आज सुबह घर से कुछ दूर खेत में महिला का नग्न शव मिला और उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाये गये और आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गयी। फिलहाल पुलिस मामले की जॉंच में जुटी है और घटना के जल्द पर्दाफाश की बात कह रही है।

(रिपोर्ट- आर. बी. द्विवेदी, एटा )