राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें किसकी याद में मनाया जाता है यह दिन…

0 234

न्यूज डेस्क– देश में हर साल 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रुप में मनाया जाता है। भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है।

अबुल कलाम आजाद हमारे देश के पहले शिक्षा मंत्री थे। उन्हें स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्, लेखक के रुप में जाना जाता है। मौलाना अबुल कलाम आजाद एक शिक्षाविद् तो थे ही साथ ही एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे। स्वतंत्रता संग्राम के समय वो ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे।

Related News
1 of 11

शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की स्थापना की थी। उनका मुख्य लक्ष्य प्राइमरी शिक्षा को बढ़ाना था। 1992 में उन्हें भारत रत्न से भी नवाजा गया था। भारत की आजादी के बाद मौलाना अबुल कलाम ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना की थी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...