निकाय चुनाव : तीसरे चरण में भी सैकड़ों मतदाता सूची से गायब

मुरादाबाद– निकाय चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है और इसी के साथ ही शिकायतों का भी सिलसिला शुरू हो चूका है। सभी मतदाता अपने वोट के अधिकार के आधार पर वोटिंग करने के लिए मतदान स्थल पर पहुँच रहे हैं ; लेकिन कई मतदाता अपने इस अधिकार से वंचित रह गए हैं क्योंकि उनका वोटर लिस्ट में नाम ही नहीं है। मतदाता पूरे जोश के साथ अपने अपने बूथ पर पहुँच रहे हैं ;लेकिन उन्हें वोटर लिस्ट में नाम न होने से मायूसी ही हाथ लग रही है।  दुसरे

Written By :

admin

Updated

November 29, 2017

मुरादाबाद– निकाय चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है और इसी के साथ ही शिकायतों का भी सिलसिला शुरू हो चूका है। सभी मतदाता अपने वोट के अधिकार के आधार पर वोटिंग करने के लिए मतदान स्थल पर पहुँच रहे हैं ; लेकिन कई मतदाता अपने इस अधिकार से वंचित रह गए हैं क्योंकि उनका वोटर लिस्ट में नाम ही नहीं है।

मतदाता पूरे जोश के साथ अपने अपने बूथ पर पहुँच रहे हैं ;लेकिन उन्हें वोटर लिस्ट में नाम न होने से मायूसी ही हाथ लग रही है। 

दुसरे चरण की तरह ही तीसरे और आखिरी चरण में भी सैकड़ों मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से गायब है। मतदाता सूची में नाम कटने से मतदाता परेशान हैं और वार्ड 48 में लोगों ने अपना विरोध भी जताया है।