..तो इसलिए प्रेमिका को उतारा था मौत के घाट,बचने के लिए किया ये

नगराम इंस्पेक्टर वीरेंद्र सोनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुछ ही देर में हत्याकांड का राजफाश कर हॉस्पिटल में इलाज करा रहे विमल को पुलिस की निगरानी में रखा था।

Written By :

SK Sharma

Updated

March 7, 2020

लखनऊः राजधानी लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र में 22 फरवरी को झाड़ियों में मिले युवती शव का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्याकांड (murder) में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

ये भी पढ़ें..शराब कोरोना वायरस के लिए फायदेमंद या हानिकारक,जरुर पढ़ें ये खबर

बता दें कि 14 दिन पहले शादी से इनकार करने पर प्रेमी विमल ने प्रेमिका की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या (murder) कर शव को झाडियों में फेंक दिया था। वहीं प्रेमिका को मौत के घाट उतारने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी प्रेमी ने खुद को भी घायल कर लिया था।

ये भी पढ़ें..International Women’s Day: 8 मार्च को जन्मी बालिकाओं को उपहार देंगे सीएम योगी

हालांकि नगराम इंस्पेक्टर वीरेंद्र सोनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुछ ही देर में हत्याकांड का राजफाश कर हॉस्पिटल में इलाज करा रहे विमल को पुलिस की निगरानी में रखा था।वहीं इलाज के बाद आज डिस्चार्ज होने पर पुलिस ने उसे जेल भेजा दिया है।