बिहार से लाकर यूपी में बेची जा रही थी नाबालिग लड़कियां, ऐसे खुला राज

उत्तर प्रदेश के बलिया शहर में बिहार से नाबालिग लड़कियां लाकर मोटी रकम में बेचने का भंडाफोड़ हुआ है । पुलिस और मजिस्टेट की संयुक्त टीम ने एक मकान में छापा मारकर एक नाबालिग

Written By :

SK Sharma

Updated

December 25, 2020

उत्तर प्रदेश के बलिया शहर में बिहार से नाबालिग लड़कियां लाकर मोटी रकम में बेचने का भंडाफोड़ हुआ है । पुलिस और मजिस्टेट की संयुक्त टीम ने एक मकान में छापा मारकर एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया साथ ही एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है ।

ये भी पढ़ें..जालौनः बिजली के पोल से टकराई यात्रियों से भरी रोडवेज बस…

चेहरा छुपाये अपनी दर्द भरी दस्ता सुनाती नाबालिग लड़की बिहार के मोतिहारी की रहने वाली है । जिसे उसके मौसा ने भारी रकम लेकर सेक्स रैकेट चला रही अपने रिश्तेदार महिला को बेच दिया । जहां उससे गलत काम करवाया जाता था। उस इलाके में और भी कई लड़कियां है जो पुलिस रेड के बाद चुप गई थी।

फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की माने तो एक घर मे छापा मारकर एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया गया है। उस घर मे रह रही एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें..पत्नी को गैर मर्द संग आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने उठाया खौकनाक कदम…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

(रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी, बलिया)