चित्रकूट रेल हादसे पर बीजेपी मंत्री निरंजन ज्योति ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार

फतेहपुर — केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने चित्रकूट रेल हादसे पर बयान दिया है कि पूर्व की कॉग्रेस सरकार ने रेलवे पटरियों की मरमतीकरण पर ध्यान नहीं दिया। निरंजन ज्योति ने कहीं न कहीं इन रेल हादसे के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ,” हमारी साढ़े तीन साल की सरकार में पुरानी पटरियों व रेल की सुधार पर जोर दिया जा रहा है। कई जगह रेल दुर्घटना में आतंकवादी गतिविधियों का हाथ था, हमारी सरकार इस दुर्घटना की भी जांच कराएगी”। राहुल गांधी की ताजपोशी पर साध्वी ने पलटवार करते हुए कहा कि

Written By :

admin

Updated

November 24, 2017

फतेहपुर — केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने चित्रकूट रेल हादसे पर बयान दिया है कि पूर्व की कॉग्रेस सरकार ने रेलवे पटरियों की मरमतीकरण पर ध्यान नहीं दिया। निरंजन ज्योति ने कहीं न कहीं इन रेल हादसे के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ,” हमारी साढ़े तीन साल की सरकार में पुरानी पटरियों व रेल की सुधार पर जोर दिया जा रहा है।

कई जगह रेल दुर्घटना में आतंकवादी गतिविधियों का हाथ था, हमारी सरकार इस दुर्घटना की भी जांच कराएगी”।

राहुल गांधी की ताजपोशी पर साध्वी ने पलटवार करते हुए कहा कि परिवारवाद , वंशवाद व नेहरू परिवार से हटकर अगर ओर किसी की ताजपोशी होती तो कांग्रेस का उद्धार हो सकता था।  राहुल कांग्रेस की नइया डुबाएँगे । गुजरात चुनाव के लिए उन्होंने कहा गुजरात में कांग्रेस व हार्दिक पटेल का जादू नहीं चलेगा। गुजरात व हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेगी और हार्दिक से ज्यादा मोदी जी की पटेल बिरादरी में पकड़ है ।

रिपोर्ट – नीतेश श्रीवास्तव , फतेहपुर