Lionel Messi Retirement: अर्जेंटीना के कप्तान और दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने सोमवार को अचानक इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी। इसी के साथ ही उनके 21 साल के करियर पर विराम लग गया। वहीं मेसी के संन्यास से हर कोई हैरान है। जुलाई में समाप्त हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेसी की अर्जेंटीना फाइनल में पहुंची थी, लेकिन टीम को स्पेन से हार का सामना करना पड़ा। मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीता था। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 207 मैचों में 125 गोल किए।
मेसी ने किया भावुक पोस्ट
संन्यास की घोषणा करते हुए मेसी ने कहा कि उन्हें मैदान पर फैंस से मिलने वाले सपोर्ट की बहुत याद आएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल मैसेज में लियोनेल मेसी ने लिखा, “फाइनल के बाद और काफी सोच-विचार के बाद, मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं नेशनल टीम से संन्यास ले रहा हूं। यह एक ऐसा फैसला था जिसने मुझे दुखी किया और अभी भी बहुत दुख पहुंचाता है लेकिन मुझे एहसास है कि अब समय आ गया है। मैं कसम खाता हूं कि मैंने हमेशा अपना सब कुछ दिया। सिर्फ उन सालों में ही नहीं जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी; मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए लड़ाई लड़ी और फुटबॉल के जरिए आपको खुशी देने और अर्जेंटीना होने पर गर्व महसूस कराने के लिए खेल में अपना दिल और जान लगा दी।”
“समय तेजी से बीतता है, अध्याय खत्म होते हैं, और यह एक ऐसा अध्याय है जो मुझे बहुत दुखी करता है। मुझे नेशनल टीम का हिस्सा बनना पसंद है हमेशा से रहा है, और हमेशा रहेगा। मैंने अपना सब कुछ दे दिया है; अब देने के लिए कुछ नहीं बचा है, और इसके अलावा, कुछ बेहतरीन युवा खिलाड़ी आ रहे हैं जो यहां होने के हकदार हैं। पिछले 20 सालों में मिले प्यार के लिए धन्यवाद। मुझे स्टैंड से आपकी आवाजें सुनने की बहुत याद आएगी। अब, मैं आप में से ही एक बन जाऊंगा, बाहर से चीयर और सपोर्ट करूंगा ।”
“मेरे परिवार को धन्यवाद जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया और मुझे सपोर्ट किया एक ऐसा सफर जो बहुत खूबसूरत और साथ ही बहुत चुनौतीपूर्ण था। मैं हर उस कोच, टीम के साथी और अधिकारी का शुक्रिया अदा करता हूं जिनके साथ मैंने यह रास्ता तय किया। मैं अपने साथ कभी न भूलने वाली यादें और पल ले जा रहा हूं। मैं मन की शांति और इस गर्व के साथ जा रहा हूं कि अपनी टीम के साथियों के साथ मिलकर मैंने आपको ऐसे पल दिए जिनका हमने कभी सपना देखा था। आप सभी के साथ इस अनुभव को जीना अद्भुत था। मैं आप सभी से प्यार करता हूं।”
3 बार अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाया
मेसी अपने शानदार इंटरनेशनल करियर के दौरान अर्जेंटीना को तीन बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाया। अर्जेंटीना 2014 और हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप में रनर-अप रहा। मेसी के इंटरनेशनल करियर का सबसे यादगार पल 2022 में आया, जब अर्जेंटीना ने उनकी कप्तानी में कतर में वर्ल्ड कप का खिताब जीता। 1986 के बाद अर्जेंटीना की यह पहली वर्ल्ड कप जीत थी। मेसी ने टूर्नामेंट में सात गोल किए और टीम को चैंपियनशिप जिताने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में उनकी टीम को स्पेन से हार गई। इसके अलावा मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2021 और 2024 में लगातार दो बार कोपा अमेरिका का खिताब भी जीता।
मेसी का अंतरराष्ट्रीय करियर
मेसी ने अगस्त 2005 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अपने करियर के दौरान, उन्होंने 207 मैच खेले और 125 गोल किए। इसके अलावा, उन्होंने 68 असिस्ट भी दिए। मेसी ने कुल 17,120 मिनट इंटरनेशनल फुटबॉल खेला। उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2022 का फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वर्ल्ड कप करियर की बात करें तो मेसी ने कुल 34 मैच खेले और 21 गोल किए।
मेसी इंटर मियामी के लिए खेलना रखेंगे जारी
अर्जेंटीना की नेशनल टीम से उनके जाने के साथ ही एक शानदार अध्याय का समापन हो गया है, जिसकी शुरुआत 2005 में हुई थी और जो वर्ल्ड कप की जीत के साथ अपने मुकाम पर पहुंचा यह वही सबसे बड़ा लक्ष्य था जिसे पाने के लिए उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में लंबे समय तक कोशिश की थी। हालांकि मेसी का इंटरनेशनल करियर अब खत्म हो गया है, लेकिन वह इंटर मियामी के साथ अपना क्लब करियर जारी रखेंगे, जहां उनका कॉन्ट्रैक्ट 2028 तक है।
ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग
ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

