लखनऊ में बारावफात जुलूस को लेकर 26 अगस्त को इन रूटों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

lucknow traffic diversion : आने वाली 26 अगस्त 2026 को पूरे शहर में उल्लास और अकीदत के साथ 12वीं रबी-उल-अव्वल यानी बारावफात और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का मुबारक पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर अमीनाबाद के ऐतिहासिक झण्डे वाले पार्क से पारंपरिक ‘मदहे-सहाबा’ का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस की भव्यता और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए लखनऊ यातायात पुलिस ने व्यापक स्तर पर ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। यदि आप भी इस दिन शहर के मुख्य मार्गों से गुजरने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है ताकि आपको किसी भी तरह की असुविधा का सामना

Written By :

SK Sharma

Updated

August 25, 2026

Traffic

lucknow traffic diversion : आने वाली 26 अगस्त 2026 को पूरे शहर में उल्लास और अकीदत के साथ 12वीं रबी-उल-अव्वल यानी बारावफात और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का मुबारक पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर अमीनाबाद के ऐतिहासिक झण्डे वाले पार्क से पारंपरिक ‘मदहे-सहाबा’ का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस की भव्यता और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए लखनऊ यातायात पुलिस ने व्यापक स्तर पर ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। यदि आप भी इस दिन शहर के मुख्य मार्गों से गुजरने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है ताकि आपको किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

सुबह 7 बजे से लागू होगी विशेष ट्रैफिक व्यवस्था

यातायात विभाग की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, जुलूस अपने निर्धारित समय यानी सुबह 10.00 बजे अमीनाबाद स्थित झण्डे वाले पार्क से शुरू होकर थानाक्षेत्र बाजारखाला तक जाएगा। सुरक्षा और सुगम यातायात संचालन के मद्देनजर सुबह 07.00 बजे से लेकर कार्यक्रम के पूर्ण होने तक पूरे रूट पर वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया जाएगा। इस दौरान आम जनता और वाहन चालकों की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न चौराहों और तिराहों पर विशेष रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

प्रमुख मार्ग और उनका वैकल्पिक ट्रैफिक डायवर्जन

शहर के भीतर यातायात को दुरुस्त रखने और जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने कुल 18 मुख्य बिंदुओं पर डायवर्जन के कड़े निर्देश जारी किए हैं। आइए जानते हैं एक-एक रूट की विस्तृत जानकारी:

कमला नेहरू क्रासिंग (चरक चौराहा): यहाँ से आने वाला कोई भी यातायात मेफेयर तिराहा और विक्ट्रोरिया स्ट्रीट के रास्ते नक्खास तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहनों को चौक या मेडिकल कॉलेज के रास्ते अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।


नक्खास तिराहा: इस चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन नादान महल रोड या टुड़ियागंज की तरफ पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालक अकबरी गेट और चरक चौराहा (कमला नेहरू) होते हुए आगे बढ़ सकेंगे।


टुड़ियागंज तिराहा (नक्खास की ओर): टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। इन वाहनों को गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज और मंसूर नगर के रास्ते निकाला जाएगा।


टुड़ियागंज तिराहा (हैदरगंज की ओर): टुड़ियागंज तिराहा से हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात भी रोका जाएगा। वाहन वहीं से वापस मुड़कर गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज और मंसूर नगर होकर अपने रास्ते जा सकेंगे।


हैदरगंज तिराहा (लाल माधव): इस तिराहे से नक्खास तिराहा या ऐशबाग ईदगाह की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। इसके विकल्प के रूप में वाहन बुलाकी अड्डा और मिल एरिया के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।


वाटर वर्क्स तिराहा: यहाँ से ऐशबाग ईदगाह तिराहा की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।


मेडिकल कॉलेज चौराहा: यहाँ से सुभाष मार्ग होते हुए रकाबगंज पुल की तरफ सामान्य वाहन नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को सिटी स्टेशन तिराहा या शाहमीना के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।


पोस्ट ऑफिस (अमीनाबाद) तिराहा: यहाँ से मौलवीगंज होते हुए रकाबगंज पुल की ओर जाने वाले ट्रैफिक को रोका जाएगा। यह यातायात छतरी वाले चौराहे से अमीनाबाद या नजीराबाद होकर गुजरेगा।


रकाबगंज पुल: रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की तरफ सामान्य यातायात का प्रवेश वर्जित रहेगा, जिसे नाका या मेडिकल कॉलेज के रास्ते निकाला जाएगा।


कैसरबाग क्षेत्र के बिंदु: कैसरबाग बस स्टैंड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा और अमीनाबाद चौराहा से झण्डे वाले पार्क की तरफ किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। यह यातायात कैसरबाग, अशोकलाट, श्रीराम रोड अमीनाबाद या सिटी स्टेशन के रास्ते भेजा जाएगा।


ऐशबाग पुल: इस पुल की तरफ से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा पाएगा। यातायात पुल के नीचे से मोतीनगर, भूसामण्डी और राजेन्द्र नगर होकर अपने गंतव्य की ओर बढेगा।


बुलाकी अड्डा: यहाँ से हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा की तरफ यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालक बुलाकी अड्डा से टिकैतराय तालाब, मिल एरिया या एवररेडी की तरफ से अपने रास्ते जा सकेंगे।


मिल एरिया तिराहा (हैदरगंज की ओर): मिल एरिया तिराहे से हैदरगंज जाने वाला यातायात आगे नहीं बढ़ सकेगा और इसे मिल एरिया, मीना बेकरी तथा राजाजीपुरम होते हुए निकाला जाएगा।


राजेन्द्र नगर चौराहा: यहाँ से कोई भी ट्रैफिक ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा। वाहन मोतीनगर या राजेन्द्र नगर के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करेंगे।


नाका चौराहा (ईदगाह मार्ग): नाका चौराहा से राजेन्द्र नगर होते हुए ऐशबाग पुल या ईदगाह की तरफ कोई वाहन नहीं आ-जा सकेगा। यह यातायात नत्था या मवैया के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।


नाका चौराहा (रकाबगंज मार्ग): नाका चौराहा से कोई भी वाहन पाण्डेयगंज चौकी होकर रकाबगंज पुल की तरफ नहीं जा सकेगा। इसके लिए बांसमण्डी चौराहा या राजेन्द्र नगर का मार्ग प्रयोग करना होगा।


फूलमण्डी फ्लाईओवर: यहाँ से सामान्य यातायात हैदरगंज तिराहा की तरफ नहीं जा पाएगा। वाहन विक्टोरिया स्ट्रीट (कमला नेहरू) चौराहे से मेडिकल चौराहा होते हुए गंतव्य को जाएंगे।


मिल एरिया तिराहा (फ्लाईओवर की ओर): मिल एरिया तिराहे से हैदरगंज फ्लाईओवर की तरफ सामान्य यातायात का प्रवेश बंद रहेगा, जिसे मीना बेकरी चौराहा के रास्ते भेजा जाएगा।

आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष छूट

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुलूस के दौरान आम जनता के लिए निर्धारित डायवर्जन रूट प्रभावी रहेंगे, परंतु किसी भी आपातकालीन स्थिति जैसे चिकित्सीय अपरिहार्यता, एम्बुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन या शव वाहन को प्रतिबंधित मार्गों पर भी जाने की अनुमति होगी। नागरिक पुलिस और ट्रैफिक कर्मी ऐसे वाहनों को तुरंत रास्ता मुहैया कराएंगे। यदि किसी को मार्ग या रूट से संबंधित कोई असुविधा होती है, तवे यातायात नियंत्रण कक्ष के संपर्क नंबर 9454405155 पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं। शहरवासियों से अपील की गई है कि वे पुलिस का सहयोग करें और असुविधा से बचने के लिए तय डायवर्जन मार्गों का ही पालन करें।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)