लखनऊः बेटे ने खेत में सो रहे पिता की गला रेतकर की निर्मम हत्या

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में एक दहला देने वाला मामला सामने आया है।यहां एक बेटे ने खून के रिश्ते को कलंकित करते हुए अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक दिवानगंज में गुरुवार की रात बुजुर्ग किसान प्यारे रावत खेत में सो रहा था। बताया जा रहा है कि कल्लू खेत में गया और अपने पिता की चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। गांव के लोगों ने बताया कि कल्लू अपने पिता से जमीन के हिस्से की मांग कर रहा था।फिलहाल पुलिस मामले की कार्यवाई

Written By :

admin

Updated

May 10, 2019

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में एक दहला देने वाला मामला सामने आया है।यहां एक बेटे ने खून के रिश्ते को कलंकित करते हुए अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक दिवानगंज में गुरुवार की रात बुजुर्ग किसान प्यारे रावत खेत में सो रहा था। बताया जा रहा है कि कल्लू खेत में गया और अपने पिता की चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। गांव के लोगों ने बताया कि कल्लू अपने पिता से जमीन के हिस्से की मांग कर रहा था।फिलहाल पुलिस मामले की कार्यवाई कर रही है।