सड़क पर उतरे अखिलेश यादव अरेस्ट, कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां

उधर अपने नेता अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद आक्रोशित कार्यकर्ता प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रहे है। वहीं किसानों के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस...

Written By :

SK Sharma

Updated

December 7, 2020

किसान यात्रा में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें ईको गार्डेन ले जाया गया है।

इसके पहले जब वह अपने लखनऊ स्थित घर से कन्नौज में प्रस्तावित किसान यात्रा में शामिल होने के लिए निकले तो पुलिस ने उनकी फ्लीट रोक ली जिस पर अखिलेश यादव पैदल ही चल पड़े। उन्हें आगे बढ़ने से रोका गया तो वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए जिस पर पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें..BJP पार्षद ने नहाते वक्त बनाया महिला का अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर करता रहा रेप…

पुलिस ने किया कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज 

उधर अपने नेता अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद आक्रोशित कार्यकर्ता प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रहे है। वहीं किसानों के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। सपा कार्यकर्ता लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज लखनऊ

धरने पर बैठे अखिलेश…

बता दें कि अखिलेश यादव द्वारा रविवार को किसान यात्रा का आह्वान करने के बाद सोमवार सुबह ही विक्रमादित्य मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इसके बावजूद सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए पहुंचे। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया जिस पर उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

12 से ज्यादा सियासी दलों का आन्दोलन को समर्थन

गौरतलब है कि किसान आंदोलन की आग पूरे देश में फैल चुकी है। देश के 12 से ज्यादा सियासी दलों ने किसानों का समर्थन किया है जो कि दिल्ली में केंद्र द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

किसानों के साथ सरकार की पांच दौर की वार्ता बेनतीजा रही है जिस पर किसानों ने आठ दिसंबर से भारत बंद का एलान किया है।

ये भी पढ़ें..प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा को कोहली ने उल्टा लटकाया ! तस्वीरें हुई वायरल…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )