Lockdown: घर पहुंचने की तलब, पैरों में पड़े छाले फिर भी हिम्मत बाकी..

यूपी के बहराइच व श्रावस्ती जिले के हजारों लोग पंजाब व महराष्ट्र व अन्य प्रांतों में मजदूरी का काम करते हैं । लॉक डाउन (Lockdown) के कारण सारे काम व कारखाने बंद होने की वजह से इन लोगों..

Written By :

SK Sharma

Updated

May 4, 2020

बहराइचः कोरोना माहमारी की वजह से देश मे बीते 39 दिनों से चल रहे लॉक डाउन (Lockdown) के कारण सभी कारखाने बंद हैं । इसकी वजह से इनमें काम करने वाले मजदूरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है । इनके पास न तो काम है और न ही जेब मे पैसे इस हालात में इनके पास वापस अपने घर लौटने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नही है ।

ये भी पढ़ें..मेरठ में अचानक आई कोरोना मरीजों की बाढ़

ऐसे में काफी बड़ी संख्या में मजदूर सैकड़ों किलोमीटर का सफर पैदल तय कर अपने घर पहुंचने के लिये मजबूर हैं । देर रात कुछ मजदूर पंजाब से पैदल चल कर बहराइच पहुंचे अब इन्हें यहां अभी 37 किलो मीटर का सफर और तय करना है इसके बाद ये पड़ोसी जनपद श्रावस्ती अपने वतन पहुंच जाएंगे ।

Coronavirus: 500 किलोमीटर यात्रा करके ...

रोजी रोटी पर खड़ा हुआ संकट…

यूपी के बहराइच व श्रावस्ती जिले के हजारों लोग पंजाब व महराष्ट्र व अन्य प्रांतों में मजदूरी का काम करते हैं । लॉक डाउन (Lockdown) के कारण सारे काम व कारखाने बंद होने की वजह से इन लोगों के सामने रोजी रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया था, जिसके बाद इन्होंने वहां से पैदल ही वापस अपने गृह जनपद लौटने का फैसला कर लिया ।

पैरों में पडे छाले…

जिस्म का एक एक अंग थक चुका है पैरों में छाले पड गए हैं मगर अभी हिम्मत बाकी है, के हमे किसी तरह से अपने घर पहुंचना है , सड़क पर बैठे ये वही लोग है जो पंजाब से पैदल चल कर बहराइच पहुंचे है , तस्वीरों में दिखाई पड़ रहे ये लोग पड़ोसी जनपद श्रावस्ती के रहने वाले है । ये सभी पंजाब व महराष्ट्र के अलग अलग हिस्सों में मजदूरी का काम कर रहे थे लेकिन लॉकडाउन (Lockdown) के कारण ये सभी बेरोजगार हो गये ।

 खत्म हुए पैसे..

एक महीने से अधिक समय तक फसें होने के कारण इनके पास पैसे भी खत्म हो रहे थे । जिसके बाद इन सभी ने पैदल ही अपने घर वापस लौटने का फैसला कर लिया और दस दिन का सफर तय कर ये सभी मजदूर देर रात जिले में पहुंचे थकान की वजह से सड़क पर ही बैठकर कर कुछ देर आराम करने के बाद सभी लोग पैदल ही पड़ोसी जनपद श्रावस्ती के सिरसिया इलाके में स्थित अपने गाँव की और रवाना हो गये ।

ये भी पढ़ें..मां ही निकली बेटी की हत्यारिन, तो इसलिए की थी हत्या

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच)