तेंदुए के हमले में अधेड़ घायल, अधिकारी बोले पागल कुत्ते ने किया हमला 

बहराइच — फसल देखने खेत जा रहे चहलवा गांव निवासी अधेड़ पर शुक्रवार सुबह तेंदुए ने हमला बोल दिया। आसपास के ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़े तो तेन्दुआ खेतों की तरफ भाग गया। घायल किसान को मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालांकि रेंजर कतर्नियाघाट आरकेपी सिंह ने तेंदुए के हमले से इंकार किया है। बताया कि पागल कुत्ते ने हमला किया था।  कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में सुजौली थाना क्षेत्र का सिरसियनपुरवा चहलवा गांव कतर्निया रेंज से सटा है। गांव के सूरज लाल (55) पुत्र छंगालाल धान की फसल देखने खेत जा रहा था। रास्ते में धान के खेत

Written By :

admin

Updated

October 27, 2017

बहराइच — फसल देखने खेत जा रहे चहलवा गांव निवासी अधेड़ पर शुक्रवार सुबह तेंदुए ने हमला बोल दिया। आसपास के ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़े तो तेन्दुआ खेतों की तरफ भाग गया। घायल किसान को मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालांकि रेंजर कतर्नियाघाट आरकेपी सिंह ने तेंदुए के हमले से इंकार किया है। बताया कि पागल कुत्ते ने हमला किया था। 

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में सुजौली थाना क्षेत्र का सिरसियनपुरवा चहलवा गांव कतर्निया रेंज से सटा है। गांव के सूरज लाल (55) पुत्र छंगालाल धान की फसल देखने खेत जा रहा था। रास्ते में धान के खेत से निकले तेंदुए ने सूरज पर हमला कर दिया। सूरज ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे किसान शोर मचाते हुए मौके पर दौड़े। जिस पर तेन्दुआ भाग गया। इस घटना की सूचना रेंजर कतर्नियाघाट आरकेपी सिंह को दी गयी। साथ ही घायल सूरज लाल को मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूरज के पैरों और पेट पर गहरे जख्म हुए हैं। लेकिन रेंजर आरकेपी सिंह का कहना है वन रक्षक अबुल सलाम को मौके पर भेजा गया था। ग्रामीण सूरज पर पागल कुत्ते ने हमला किया है। पागल कुत्ते ने सूरज पर हमला करने के बाद पास के घोसियाना गांव में कई बकरियों को काटा है। उसे ग्रामीणों ने मार दिया है।

 रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच