विवाहिता से जेठ और उसके 10 साथियों ने किया दुष्कर्म , HC के आदेश पर लिखा गया मुकदमा

हरदोई–सरकार महिला सुरक्षा के चाहे कितने भी दावे करें लेकिन उत्तर प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं । हरदोई में पति और ससुराल पर दहेज़ एक्ट का मामला दर्ज करके मायके में रह रही एक महिला को जेठ और उसके साथियो ने मायके से अगवा करके बंधक बनाकर कई दिन तक दुष्कर्म किया। आरोपी दहेज़ एक्ट के मुकदमे को लेकर नाराज थे। पीड़ित महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग निकली। जिसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस अफसरों के सामने अपने साथ हुई घटना की शिकायत की लेकिन उसके बाद भी पुलिस

Written By :

admin

Updated

August 23, 2018

हरदोई–सरकार महिला सुरक्षा के चाहे कितने भी दावे करें लेकिन उत्तर प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं । हरदोई में पति और ससुराल पर दहेज़ एक्ट का मामला दर्ज करके मायके में रह रही एक महिला को जेठ और उसके साथियो ने मायके से अगवा करके बंधक बनाकर कई दिन तक दुष्कर्म किया।

आरोपी दहेज़ एक्ट के मुकदमे को लेकर नाराज थे। पीड़ित महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग निकली। जिसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस अफसरों के सामने अपने साथ हुई घटना की शिकायत की लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज़ नहीं किया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने उच्च न्यायालय की शरण ली जिसके बाद उच्च न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जेठ और उसके दस साथियो पर गैंगरेप का मामला दर्ज़ करके विवाहिता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।  

पहले पति और ससुराल के जुल्म का शिकार होकर अपने मायके में रह रही इस युवती के साथ जो दरिंदगी की गयी वो रूह कपाने वाली है। मल्लावा के देवीपुरवा के रहने वाली इस महिला का आरोप है की उसका विवाह एक वर्ष पूर्व थाना अरवल में हुआ था। जहा उसका पति मंद बुध्दि था और उसके ससुराल वाले दहेज़ की वजह से उसे प्रताड़ित करते थे। जिसके बाद वो मायके आ गयी और उसने पति और ससुराल वालो समेत दहेज़ एक्ट का मामला दर्ज़ करा दिया। पीड़ित महिला का आरोप है की उसके मायके से 30 जून को उसके जेठ परसुराम ने अपने कुछ साथियो के साथ जबरन असलहे लेकर अपहरण किया और उसके बाद उसने और उसके कुछ साथियो ने उसके साथ बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे एक दीसरे गांव ले जाय गया जहा भी उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया।

पीड़ित महिला का आरोप है की एक दिन वो वहा से भाग निकलने में सफल हुई जिसके बाद उसने पुलिस थाने से लेकर बड़े अफसरों के यहाँ अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत की लेकिन उसका मुकदमा दर्ज़ नहीं किया गया ,जिसके बाद उसने उच्च न्यायालय  में शरण ली जिसके बाद मुकदमा दर्ज़ करने के आदेश हुए। पुलिस अदालत के आदेश के बाद फिलहाल महिला के जेठ और बाकी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज़ करके पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजकर मामले में सही जांच का दावा कर रही है। 

(रिपोर्ट – सुनील अर्कवंशी , हरदोई )