बच्चों के बीच हुआ विवाद, उसके बाद का ऐसा था खौफनाक मंजर

खेल- खेल में बच्चों का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बच्चों के विवाद का बहाना लेकर पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए कोटेदार व पूर्व प्रधान आमने-सामने हो गए। दोनो ओर से जमकर पथराव...

Written By :

SK Sharma

Updated

May 4, 2020

बहराइचः रंजीतपुर गांव में खेल रहे बच्चों का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बच्चों के विवाद का बहाना लेकर पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए कोटेदार व पूर्व प्रधान आमने-सामने हो गए। दोनो ओर से जमकर पथराव व लाठियां (Lathi) भी खूब चटकी। दोनो पक्षों मेे पांच लोग जख्मी हुए है।

ये भी पढ़ें..मां ही निकली बेटी की हत्यारिन, तो इसलिए की थी हत्या

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया और बवाल कर रहे लोगों के खिलाफ मुदकमा दर्ज कर 11 लोगों को गिरपतार कर थाने लाई। शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

प्रधान- कोटेदार में चटकी लाठी (Lathi)

देहात कोतवाली क्षेत्र के रंजीतपुर गांव निवासी इदरीश के घर में कोटेदारी है और मैनुददीन के घर में पहले प्रधानी थी। दोनो परिवार के बीच काफी दिनों से चुनावी रंजिश को लेकर मन मुटाव चल रहा था। रविवार देर शाम गांव में दोनो लोगों के परिवार के बच्चे खेल रहे थे कि इसी बीच बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बच्चों का विवाद घरवालों को पता चला तो यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते दोनो तरफ से कहासुनी शुरू हो गई और लाठी-डंडे (Lathi) चलने लगे।

एक घंटे तक चलता रहा तांडव..

इस दौरान पांच लोग जख्मी हुए तो विवाद और बढ गया। दोनो तरफ से पथराव शुरू हो गया। गांव में यह तांडव लगभग एक घंटे तक चलता रहा। पथराव शुरू होने के बाद ग्रामीण सहम गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर देहात कोतवाली के प्रभारी कोतवाल नवीन मिश्रा अपने दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर पथराव बंद हुआ। पुलिस ने दोनो तरफ से घायल इदरीश, तालीम, युनूस, मैनुददीन व सायरा को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज भेजवाया।

दोनो पक्षों पर मामला दर्ज

प्रभारी देहात कोतवाल नवीन मिश्रा ने बताया दोनो तरफ से मिले तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि विवाद की जानकारी के बाद पुलिस के जांच में समाने आया कि दोनो लोगों के बीच में कोटेदारी व प्रधानी को लेकर रंजिश चल रही थी। बच्चों के विवाद में पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए दोनो पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव कर विवाद को बढा दिया। पुलिस ने मुदकमा दर्ज कर 11 लोगों को गिरपतार कर लिया है। गांव में शांति बनी हुई है।

ये भी पढ़ें..Lockdown: घर पहुंचने की तलब, पैरों में पड़े छाले फिर भी हिम्मत बाकी..

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच)