Kulgam Encocunter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो कुख्यात आतंकवादी मारे गए। ये दोनों आतंकवादी कुलगाम में 11 नवंबर को CRPF जवानों पर हुए हमले में शामिल थे। जिसमें 3 जवान घायल हो गए थे। जिसके बाद से सुरक्षाबलों का हमलावरों की तलाश में बड़ा अभियान जारी है। इसी के चलते सोमवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली। मारे गए आतंकियों में कमांडर मोहम्मद लतीफ भट भी शामिल था।
CRPF जवानों पर हुआ था हमला
बता दें कि 11 नवंबर को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF की एक नाका पार्टी पर हमला कर दिया। इसमें हमलावरों ने करीब 15 सेकेंड के अंदर 30 राउंड फायरिंग की थी। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर और कॉन्स्टेबल संतानो और राकेश दास के तौर पर हुई है। तीनों CRPF की 46वीं बटालियन में तैनात हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने अपने तलाशी अभियान तेज कर दिए हैं। इसी के चलते सोमवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में हुई। जिसमें दो आतंकी मारे गए।
आतंकी लतीफ पर था 15 लाख का इनाम
मुठभेड़ में मारा गया 22 वर्षीय लतीफ भट लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष कमांडर था। वह कुलगाम के खेवान चादर गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होने के लिए नवंबर 2025 में अपना घर छोड़ चुका था। वह घाटी में हुए कई हमलों से जुड़ा था, जिसमें इस साल जुलाई में कुलगाम में प्रवासी मजदूरों की हत्या भी शामिल है। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम था। वहीं लतीफ भट का मारा जाना लश्कर-ए-तैयबा के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वह कश्मीर घाटी में उनका आखिरी सक्रिय स्थानीय कमांडर था।
ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

