Koderma Road Accident: झारखंड के कोडरमा जिले में शुक्रवार सुबह कांवरियों से भारी एक बस और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई दर्जनों घायल हो गए। यह हादसा सतगावां थाना इलाके के पोखरडीहा क्रॉसिंग के पास हुआ। बस में सवार सभी तीर्थयात्री नेपाल के रोहतक जिले के बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल से तीर्थयात्रियों का एक ग्रुप देवघर और बैद्यनाथ से पूजा करके राजगीर लौट रहा था। जैसे ही सफारी ट्रैवल्स की यह बस पोखरडीहा क्रॉसिंग के पास पहुंची वहीं सामने से रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर सतगावां पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गांववालों की मदद से पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
हादसे में तीन मौत 50 से ज्यादा घायल
पुलिस के मुताबिक, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 12 साल का शिवम कुमार भी शामिल है। दूसरे मरने वाले की पहचान की जा रही है। हादसे में 50 से ज्यादा तीर्थयात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई। सभी घायलों को तुरंत सतगावां कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया। फर्स्ट एड के बाद, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल, कोडरमा रेफर कर दिया गया। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम अस्पताल में घायलों का इलाज कर रही है।
कैसे हुआ हादसा
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार और कम विजिबिलिटी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। श्रावणी यात्रा से लौट रहे तीर्थयात्रियों के साथ हुए इस हादसे से इलाके में मातम है। प्रशासन फिलहाल मृतकों की पहचान करने और उनके परिवारों को जानकारी देने में लगा हुआ है।
जमशेदपुर सड़क हादसे में छात्रा समेत दो की मौत
इससे पहले झारखंड के जमशेदपुर के मानगो के MGM थाना इलाके में पिपला ब्रिज के पास गुरुवार सुबह करीब 4 बजे एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे मौके पर ही एक युवक और एक युवती की मौत हो गई। एक अन्य युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग
ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

